Lok Sabha Election: पाक विस्थापितों की बस्ती देख गजेंद्र सिंह ने साझा की यह दास्तां...

Jodhpur News: लोकसभा चुनावों राजस्थान की हॉट सीट जोधपुर में सियासी रण में रौचक तस्वीरें सामने आई है। भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जब पाकिस्तान से आए विस्थापितों की बस्ती पहुंचे कह उठे कि "हिंदुओं की तकलीफ देख मुझे दुःख होता था"

जोधपुर में पाकिस्तानी विस्थापितों के बीच पहुंच गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएए को लेकर कांग्रेस पर जमकर तीखे वार भी किए। शेखावत ने कांग्रेस पर सीएए को लेकर आमजन को गुमराह करने तक के आरोप लगाए।

when-gajendra-singh-reached-the-settlement-of-pak-displaced-people-seeing-their-condition-he-said

लोकसभा चुनावों में जोधपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चुनावी प्रचार के दौरान पाक विस्थापितों के बस्ती पहुंचे जहां नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

शेखावत ने कहा कि देश को बांटने का पाप अगर किसी ने किया है तो कांग्रेस पार्टी ने किया है। जब संसद में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर बहस चल रही थी, तब कांग्रेस के नेताओं ने धरना दिया। जयपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रैली निकालकर सीएए कानून का विरोध जताया था।

शेखावत ने कहा कि आजादी के कुछ दिनों बाद ही पाकिस्तान में हिंदुओं का रहना बहुत कठिन हो गया था। मुझे राजनीति में आए 10 साल हुए हैं। उससे पहले भी 20-25 साल तक मुझे सीमा क्षेत्र में काम करने का मौका मिला।

मुझे पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं की हालत की जानकारी मिलती थी। हिंदुओं की तकलीफ जानकर मुझे दुःख होता था। पाक विस्थापित भारत तो आ जाते थे, लेकिन नागरिकता कानून के कारण वो सात साल तक आवेदन नहीं कर सकते थे।

सात साल बाद जब आवेदन करते थे तो प्रक्रिया पूरी होने में 5-7 साल और लग जाते थे। 15-15 साल तक नागरिकता नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि कागज नहीं होने के कारण न उनका बैंक खाता खुलता, न वो जमीन खरीद सकते, न उनका बच्चा किसी ढंग के स्कूल में पढ़ सकता, न फोन कनेक्शन मिलता।

विस्थापितों को तो सरकार की किसी भी योजनाओं का कोई लाभ तक नहीं मिलता है, सब तरह की दुःख और तकलीफ उनको उठानी पड़ती। उनकी स्थिति आसमान से टपके और खजूर पर अटक जैसी हो जाती थी। पुलिस उन्हें डिपोर्ट करने की धमकी देती तो विस्थापित मेरे घर आ जाते थे और कहते थे कि हम वापस नहीं जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि संसद में ओवरसीज सिटीजनशिप पर बहस के दौरान मैंने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर सताए जा रहे हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन लोगों की आवाज उठाई थी।

शेखावत ने दावा करते हुए कहा कि इसी दौरान नागरिकता संशोधन कानून पर चर्चा शुरू हुई, तब मैंने राजनाथ सिंह जो उस समय गृहमंत्री थे उनसे बातचीत की थी। तब संशोधन हुआ था।

जिसमें विस्थापितों को मकान किराए पर लेने, मकान खरीदने, बच्चों को स्कूल में पढ़ाने, बैंक खाता खोलने, फोन कनेक्शन लेने की सुविधा मिल गई थी। शेखावत ने कहा कि मैं अभिनंदन करूंगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का, जिन्होंने संसद में सीएए पारित करवाया।

शेखावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग अगर वोट मांगने के लिए आए तो उनसे पूछा, जब हमारे लिए नागरिकता संशोधन कानून बन रहा था, तब तुम्हारे नेता संसद में धरना क्यों दे रहे थे।

उनसे पूछना, जब नागरिकता संशोधन कानून बन रहा था, तब अशोक गहलोत साहब जयपुर में 20 हजार मुसलमानों को लेकर जुलूस निकाल कर विरोध क्यों कर रहे थे?

शेखावत ने कहा कि इस धरती पर जितना मेरा अधिकार है, उतना ही आप हिंदू मत को मानने वालों का भी है, भले आप इस जमीन पर पैदा नहीं हुए हैं।

शेखावत ने कहा कि पाक विस्थापितों को नागरिकता देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। 30 मार्च को जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नामांकन रैली में जोधपुर आएंगे तो उनसे सिफारिश करूंगा कि आपकी बस्तियों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+