Ravindra Bhati: बाड़मेर सीट पर हैंडपंप ने बिगाड़ा BJP का खेल, MLA रविंद्र भाटी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2024?

Ravindra Singh Bhati Barmer Seat 2024: आम चुनाव 2024 में राजस्‍थान के बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र की सियासत में हैंडपंप की एंट्री हुई है। हैंडपंप की वजह से खेल ज्‍यादा बिगड़ा तो MLA रविंद्र सिंह भाटी चुनाव लड़ेंगे, जिनसे पार पाना BJP उम्‍मीदवार कैलाश चौधरी के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी।

राजस्‍थान में सबसे कम उम्र में शिव सीट से निर्दलीय विधायक बने रविंद्र भाटी की सियासी ताकत का अंदाजा भाजपा को विधानसभा चुनाव 2023 में ही हो गया था। अब भाजपा उम्‍मीदवार कैलाश चौधरी के सामने ताल नहीं ठोकने के लिए रविंद्र भाटी को मनाया जा रहा है।

Ravindra Bhati vs Kailash Chaudhary on Barmer

यह भी पढ़ें- Ravindra Singh Bhati: MLA रविंद्र भाटी का Video Viral, दिल को छू लेगा बुजुर्ग महिला के साथ यह संवाद

हाल ही रविंद्र सिंह भाटी से मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मुलाकात की और उन्‍हें प्‍लेन में अपने साथ हवाई सफर भी करवाया, मगर PHED के एक लैटर से बाड़मेर की राजनीति में अचानक हैंडपंप बम फूट गया, जिसकी वजह सियासी रायता फैलता नजर आ रहा है।

14 मार्च को मंजूर हुए हैंडपंप

दरअसल, राजस्‍थान जलदाय विभाग की ओर से 14 मार्च 2024 को जारी एक पत्र बाड़मेर अब वायरल हो रहा है। पत्र में विभिन्‍न विधानसभा क्षेत्रों में पेयजल किल्‍लत दूर करने के लिए नेताओं की डिजायर पर हैंडपंप मंजूर होने की जानकारी है। इसी जानकारी में सारा सियासी पेंच फंसा हुआ है।

Ravindra Bhati vs Kailash Chaudhary on Barmer

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: उम्मेदाराम बेनीवाल ने छोड़ी हनुमान बेनीवाल की RLP, बाड़मेर से कांग्रेस बना सकती उम्‍मीदवार

कहां-कितने हैंडपंप मंजूर?

पीएचईडी के पत्र के अनुसार सिवाना-बाड़मेर में 20, चौहटन में 20, अहोर में 10, पिंडवाड़ा आबू में 20, जैसलमेर में 18, पचपदरा-बालोतरा में 25, रानीवाड़ा जालौर में 20 बायतू में 27 और शिव में 22 हैंडपंप मंजूर किए गए हैं।

रविंद्र भाटी की डिजायर सिर्फ दो हैंडपंप

PHED के इस पत्र की खास बात यह है कि इसमें शिव विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों के नाम ही लिखे हुए हैं जबकि शिव के बारे में स्‍पष्‍ट रूप से लिखा है कि कुल 22 में से 2 हैंडपंप रविंद्र सिंह भाटी व 20 हैंडपंप स्‍वरूप सिंह राठौड़ की डिजायर पर मंजूर किए गए हैं।

Ravindra Bhati vs Kailash Chaudhary on Barmer

BJP के स्‍वरूप सिंह राठौड़ को भाटी ने हराया

रविंद्र सिंह भाटी और स्‍वरूप सिंह राठौड़ की कहानी ये है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में शिव सीट से रविंद्र सिंह भाटी भाजपा का टिकट मांग रहे थे, मगर भाजपा ने रविंद्र भाटी की बजाय स्‍वरूप सिंह राठौड़ को प्रत्‍याशी बनाया। इस पर रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय ताल ठोक दी और शिव विधायक भी बने।

हैंडपंप मंजूरी में नाम लिखने की जरूरत क्‍या थी?

शिव से निर्दलीय विधायक बनने के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने भाजपा को समर्थन दिया। जनता को भी लग रहा था कि उनके विधायक की सरकार में चल रही है, मगर इस हैंडपंप मंजूरी के साथ ही रविंद्र भाटी व स्‍वरूप सिंह राठौड़ का नाम लिखकर सियासी रुख बदलने की कोशिश की गई, जो भाजपा को भारी पड़ सकती है।

चुनाव पर क्‍या बोले रविंद्र भाटी?

रविंद्र सिंह भाटी ने पत्‍ते नहीं खोले हैं। मीडिया से बातचीत में बाड़मेर से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने या नहीं लड़ने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि उनके लिए जनता का जो आदेश होगा, वो उसी के हिसाब से फैसला लेंगे। राजनीति में मुलाकातों का सिलसिला तो चलता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+