Ravindra Singh Bhati: MLA रविंद्र भाटी का Video Viral, दिल को छू लेगा बुजुर्ग महिला के साथ यह संवाद
Ravindra Bhati Viral Video: 'पाणी रो समाधान कराऊं मां। टयूबवैल करवाऊ एक...। ' पांव छूकर यह जवाब रविंद्र भाटी ने उसे बुजुर्ग महिला को दिया, जो पेयजल समस्या समाधान की मांग को लेकर पहुंची थीं।
दरअसल, भारत-पाकिस्तान पर स्थित बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से रविंद्र भाटी निर्दलीय विधायक हैं। इन दिनों बॉर्डर इलाके के आखिरी गांवों में पहुंचकर भाटी जन सुनवाई कर रहे हैं।

जनसुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग महिला लकड़ी का सहारा लेकर चलती हुई विधायक रविंद्र भाटी के पास आई और देसी भाषा में बोलीं कि 'आजादी के इतने बरस बीत गए, लेकिन अभी तक पीने का पानी नहीं आया। इस पर विधायक भाटी बुजुर्ग मां को जवाब देते हुए कह रहे हैं कि 'आप इसकी चिंता छोड़ दो। मैं यहां पर एक नलकूप लगवा रहा हूं। आप तो अपनी तबीयत का खयाल रखो।'
बॉर्डर इलाके इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं का काफी अभाव है। चुनाव जीतने के बाद से रविंद्र भाटी ने गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रह हैं और उनके समाधान की दिशा में कदम उठा रहे हैं।
दरअसल, शिव सीट से कांग्रेस के अमीन खान लंबे समय से विधायक रहे। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भी खान को दसवीं बार टिकट मिला था। रविंद्र भाटी भाजपा से टिकट मांग रहे थे, मगर टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में कूद पड़े और जीते भी। राजस्थान के सबसे युवा विधायक बने।
बुजुर्ग महिला से संवाद का वीडियो भाटी ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मार्मिक अपील भी की। लिखा कि 'एक मार्मिक अपील' 'विषय केवल पीने का पानी, चेहरे पर झुर्रियां, आवाज में नज़ाकत, उम्मीद अपनी पराकाष्ठा पर और आंखो में एक ख्वाहिश केवल इतनी कि पीने का पानी मिल जाए। आजादी के 75 साल बाद, पेयजल की मार्मिक अपील झकझोर कर रख देती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कम्प्यूटिंग, मशीन लार्निंग के दौर में ये मांग, मानवता पर प्रश्न चिह्न है। वक़्त बदलाव का है, वक्त सरहद का है। अब समस्या पर संवाद नहीं समाधान होगा...'












Click it and Unblock the Notifications