17वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 में शिवानी सिब्बल की ‘सियासत' क्या है? जानिए हमारे साथ
17th Jaipur Literature Festival 2024: राजस्थान के जयपुर में आयोजित हो रहे 17वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 में आज अंग्रेजी की चर्चित लेखिका शिवानी सिब्बल की "सियासत" पर चर्चा हुई।
अंग्रेजी की चर्चित लेखिका शिवानी सिब्बल का पहला उपन्यास इक्वेशन (Equations) समकालीन भारतीय कथा साहित्य की दुनिया में एक नई आवाज की शुरुआत करता है।

1980 के दशक की दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित उपन्यास की कहानी आधुनिक युग की जटिलताओं में शहर के परिवर्तन को दर्शाती है. अब इक्वेशन का हिंदी संस्करण 'सियासत' के नाम से प्रकाशित हुआ है।
शिवानी सिब्बल के उपन्यास के हिंदी संस्करण 'सियासत' का प्रकाशन राजकमल प्रकाशन ने किया है और इसका हिंदी अनुवाद प्रभात रंजन ने किया है।
इस उपन्यास का लोकार्पण जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में किया गया। वरिष्ठ लेखिका मृदुला गर्ग, साहित्यिक परामर्श कंपनी सियाही की संस्थापक मीता कपूर, राजकमल प्रकाशन के संपादकीय निदेशक सत्यानंद निरुपम, लेखिका शिवानी सिब्बल और अनुवादक प्रभात रंजन ने दरबार हॉल में इस पुस्तक का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में शिवानी सिब्बल और प्रभात रंजन से मीता कपूर की इस उपन्यास पर बातचीत की। शिवानी सिब्बल के उपन्यास 'सियासत' में निजी महत्त्वाकांक्षाओं, पारिवारिक सीमाओं और सामाजिक बदलावों की एक दिलचस्प कहानी है
नए भारत के बदलते यथार्थ को लेखक ने इस उपन्यास में बारीकी से चित्रित किया है। दिल्ली के व्यावसायिक एवं राजनीतिक परिवारों की गोपन दुनिया का परीक्षण करता यह उपन्यास भारतीय परिवारों के भीतर की जटिलताओं, सीमाओं और महत्वकांक्षाओं के टकराव को बखूबी बयान करता है।
इसमें वर्ग, सत्ता और आधुनिक भारत के बदलते आयाम का चित्रण किया गया है। फर्श से अर्श तक पहुंचने की यह रोमांचक कथा शानदार किस्सागोई के कारण बहुत दिलचस्प और पठनीय है.
शिवानी सिब्बल के उपन्यास 'सियासत' में उन दुनियाओं की कहानी पूरी ताकत एवं बारीकी के साथ कही गई है जो होती तो एक-दूसरे के आसपास ही है, लेकिन असम्भव रूप से एक-दूसरे से भिन्न होती हैं.












Click it and Unblock the Notifications