जाट आरक्षण और भीलवाड़ा में फायरिंग की घटना पर क्या बोले उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ?

rajasthan news: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने आज जाट आरक्षण को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आंदोलन एक सामान्य प्रक्रिया, हर आदमी अपने अधिकार के लिए लड़ता है।

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा आज भीलवाड़ा जिले के प्रवास पर रहे। जहां भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल का निरीक्षण कर लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपाइयों से चर्चा की।

what-did-deputy-chief-minister-premchand-bairwa-say-on-jat-reservation-and-firing-incident-in-bhilwa

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी के सवालों पर कहा कि भाजपा एक संस्कारवान व राजस्थान की जनता की सेवा करने का मानस रखने वाली पार्टी है।

इसलिए राजस्थान का हर मतदाता लोकसभा चुनाव में 25 की 25 सीटे देंगा और नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे। क्योंकि मोदी ने विश्व में भारत का मान और सम्मान बढ़ाया है।

वहीं कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर राजस्थान में सत्ता में आई थी जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई थी उस दौरा उन्होंने किसान कर्ज माफी और बेरोजगारी भत्ता देने के वादे किए थे।

लेकिन 5 साल में कुछ नहीं किया केवल डोटासरा ने पेपर लीक किए वही वर्तमान मे भाजपा के शासन में तीन पेपर हो चुके हैं एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है यह फर्क है कांग्रेस और भाजपा में।

ईआरसीपी में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने पीछे रखने का काम किया भारत सरकार बार-बार कह रहे थी लेकिन काग्रेस सरकार उस समय ध्यान नहीं दे रही थी।

हमारे मुख्यमंत्री ने बहुत अच्छे कदम उठाए हैं धरातल पर लाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को भी निरीक्षण किया अब राजस्थान के 21 जिलों को पानी मिलेगा भाजपा की सरकार आम जन को आगे बढ़ने का काम कर रही है।

जाट आरक्षण को लेकर आंदोलित है जिस सवाल पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि आंदोलन सामान्य प्रक्रिया है हर आदमी अपने-अपने अधिकारों के लिए लड़ता है वह अपनी जगह है लेकिन प्रदेश का जनमानस भाजपा के साथ है।

प्रदेश में रोडवेज की सुविधाओं को लेकर कहा कि पिछले 5 वर्ष में कांग्रेस सरकार ने रोडवेज का ढर्रा खराब किया। हम नई बसें खरीदने का प्रयास कर रहे हैं।

हमारी सरकार नई बसें खरीद कर आम जनता को सुविधा देने का काम करेंगी, वही हर बस स्टैंड पर साफ सफाई हो और कंडक्टर व ड्राइवर अनुशासन में रहे। वही अयोध्या के लिए सीधी बस की व्यवस्था कर रहे हैं इसका प्लान बनाया जा रहा हैं।

भीलवाड़ा में जिंदल लिमिटेड पर अवैध खनन के आरोप और फायरिंग की घटना को लेकर कहा कि इस गोलीकांड की सूचना जैसे ही मुख्यमंत्री को मिली हमारे मुख्यमंत्री इन लोगों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इस तरह की घटना अब नहीं होगी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+