Rajasthan News: CM बनने के बाद क्या बोले भजनलाल शर्मा? BJP मुख्यालय से अपने आवास पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
Rajasthan News: कई दिनों के हलचल के बाद आखिरकार राजस्थान को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया। भजन लाल शर्मा प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। वे 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। राजस्थान का सीएम मनोनीत होने पर भजनलाल शर्मा ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि राजस्थान के सभी विधायक निश्चित रूप से उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे जो लोगों ने बीजेपी के साथ की हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम ऐसा करेंगे। सभी क्षेत्रों में राजस्थान का समग्र विकास सुनिश्चित करेंगे।
भजनलाल शर्मा का पार्टी मुख्यालय से अपने आवास पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे। सीएम का नाम ऐलान होने के बाद भजनलाल शर्मा ने जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारती भवन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की। मैं जनता को उस निर्णय के लिए धन्यवाद देता हूं, जिसके कारण राजस्थान को डबल इंजन वाली सरकार मिली।

भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी, अमित शाह, वसुंधरा राजे और कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने भाजपा पार्टी की भारी जीत के लिए काम किया। मैं भी धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी देने के लिए उन्हें धन्यवाद। मुझे खुशी है कि मुझे राजस्थान की सेवा करने का यह अवसर मिला। भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी पार्टी का मानती है। ऐसा केवल भाजपा में होता है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: पर्ची में भजन लाल शर्मा का नाम पढ़कर हैरान रह गई वसुंधरा राजे, देखिए पूरा वीडियो












Click it and Unblock the Notifications