Rajasthan News: पर्ची में भजन लाल शर्मा का नाम पढ़कर हैरान रह गई वसुंधरा राजे, देखिए पूरा वीडियो
Rajasthan News: राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में वसुंधरा राजे के प्रस्ताव पर भजन लाल शर्मा को नेता चुन लिया गया। इस दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला। राजस्थान के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंच पर मौजूद थे। नए नाम के एलान से ठीक पहले राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे को पर्ची सौंपी। वसुंधरा राजे ने जब पर्ची खोलकर देखी तो वह हैरान रह गई। पर्ची में मुख्यमंत्री पद के लिए भजनलाल शर्मा का नाम था। उन्होंने हैरानी के साथ राजनाथ सिंह की ओर देखा। इस पर राजनाथ सिंह ने हाथ का इशारा कर उन्हें शांत रहने के निर्देश दिए। यह सारी घटना कमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। देखिए विडियो...
भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री
जयपुर शहर की सांगानेर सीट से विधानसभा चुनाव जीत कर आए भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। वह मूलतः भरतपुर के रहने वाले हैं। लेकिन लंबे अरसे से संगठन में प्रदेश स्तर पर काम कर रहे हैं। संघ के निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ता है। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है।

वसुंधरा राजे ने रखा प्रस्ताव
विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रस्ताव रखा। इस पर विधायक दल के सभी विधायकों ने हामी भरते हुए भजन लाल शर्मा को नेता चुन लिया। आपको बता दें कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर को राजभवन में शपथ लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications