Rajasthan News: राजस्थान में मौसम विभाग का अलर्ट, 17 जिलों में होगी बारिश की दस्तक
Rajasthan Monsoon: लम्बे समय से हीट वेव के कहर से जूझ रहे रेगिस्तान से लेकर पूर्वी राजस्थान तक अब राहत की बूंदे आसमान से बरसने वाली है। मौसम विभाग ने आज अलर्ट जारी यह संकेत दे दिए है कि जल्द ही राजस्थान में मानसून की दस्तक होने वाली है।
मौसम विभाग राजस्थान ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video
ऐसे में माना जा रहा है कि तापमान से लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है, क्योंकि अगले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है।
जून के महीने की शुरुआत के साथ ही लगातार मौसम में बदलावों का दौर देखा जा रहा है। तापमान में उतार चढ़ाव लगातार जारी है।
इसी बीच अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग राजस्थान ने प्रदेश के 17 जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में माना जा सकता है कि जल्दी ही प्रदेश के लोगों को राहत मिल सकती है।
जानिए कहा- कहां होगी बारिश
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में अगले दो - तीन दिनों बारिश होगी। जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ बीकानेर चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिलों में बारिश होगी।
आसपास में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन/धूल भरी आंधी (हवा की गति 20-30 KMPH)/के साथ हल्की बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।
30-50 किलोमीटर प्रति घंटा चलेगी हवा
इसी तरह टोंक और अजमेर जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात/ ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
इस दौरान आंधी (हवा की गति 30-50 KMPH) रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट इन जिलों में अगले 3 घंटे के लिए जारी किया गया है।
विभाग ने इन जगहों पर रहने वाले लोगों को आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने का सुझाव दिया है।












Click it and Unblock the Notifications