Rajasthan Weather News: राजस्थान में मौसम विभाग का अलर्ट, आज फिर होगी कई जिलों में बारिश, बाढ़ का खतरा
Rajasthan Weather Update News: राजस्थान में मानसून की मेहरबानी लगातार जारी है। आज फिर मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने अलर्ट जारी कर प्रदेशवासियों की चिंताएं बढ़ा दी है।
प्रदेश में लगातार जारी बारिश के चलते जयपुर, करौली, दौसा, भरतपुर सहित कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए है। गांव से लेकर शहर तक सड़कें पानी में जल मग्न हो गई है।
मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिन ओर बारिश का दौर रहने वाला है, अगर ऐसा हुआ तो अब राजस्थान में हालात बिगड़ने वाली स्थिति हो सकती है।

आपकों बता दे कि प्रदेश में मानसून इस कदर बरस रहा है कि पूरे राज्य में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। हालात यह है कि स्कूलों की छुट्टियां तक कर दी गई है। जगह-जगह सड़कें पानी में डूब गई है।
इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। 14 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभागों में अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। वहीं बीकानेर, जोधपुर संभागों में अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला 19 अगस्त तक जारी रह सकता है।
मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने ओरेंज अलर्ट जारी कर बताया है कि अगले कुछ घंटों में टोंक, बारां, दौसा और करौली में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं भारी बारिश की सम्भावना भी है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) August 14, 2024
वही राजधानी जयपुर, जोधपुर, पाली, अजमेर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ ,जैसलमेर और बाड़मेर में यलो अलर्ट जारी कर मौसम विभाग में बारिश की सम्भावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 अगस्त को भी बारिश जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में 15 अगस्त तक कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ माध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications