Rajasthan Weather Update: प्रदेश में हीट वेव के बीच आज बदल सकता मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Rajasthan Weather News: प्रदेश में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बदहाल हो रहे आमजन के लिए आज मौसम विभाग ने राहत का अलर्ट दिया है। मौसम की माने तो आज कई जिलों में मौसम बदल सकता है।
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आज प्रदेश में दोपहर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके कारण कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बारिश के आसार है। मौसम विभाग की मानें तो यह मौसम 11 से 13 मई तक ऐसी ही कुछ हिस्सों में जारी रह सकता है।

चुभती-चिलचिलाती गर्मी और हीट वेव के बीच प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। लू के तेज थपेड़ों और हीटवेव का कहर झेल रहे लोगों को आज से हल्की राहत मिल सकती है।
दरअसल आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके चलते कई जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है । इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 4-5 दिनों तक मरुधरा का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। लोगों को मामूली राहत मिल सकती है।
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आज दोपहर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके कारण कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बारिश के आसार है। मौसम विभाग की मानें तो यह मौसम 11 से 13 मई तक ऐसी ही कुछ हिस्सों में जारी रह सकता है।
आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय हो सकता है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बीकानेर की कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। यानी की आज 10 मई से राजस्थान में कुछ जगहों पर आंधी-बारिश की गतिविधियों की संभावना है, जिसके चलते हीटवेव से राहत मिलने के चांसेस हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक 10 मई से जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश के आसार है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान 40-5- किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।
मौसम विभाग ने 10 मई को उदयपुर, जयपुर और बीकानेर, 11 मई को कोटा, भरतपुर और बीकानेर, 12 मई को उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर और 3 मई को उदयपुर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर जिले में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications