Rajasthan: DJ पर डांस कर रही महिला की चुनरी जेनरेटर में फंसी, कैमरे में कैद हुआ मौत का लाइव
राजस्थान के बालोतरा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां डीजे पर डांस करते हुए एक महिला की चुनरी जनरेटर में फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरा वाक्या मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बालोतरा जिले के गांव कुंडल में कृष्ण प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम रखा गया था। महिलाएं डीजे पर नाचते-गाते प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब की ओर जा रही थी।

इसी दौरान रास्ते में डीजे के पास नाच रही एक महिला की चुनरी जेनरेटर में फंस गई, जिससे वह उसके शरीर से बाल समेत सिर की खाल में खींच गई और महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया।
मरने वाली महिला की शिनाख्त गांव कुंडल की 36 वर्षीय माफी देवी के रूप में हुई है। जेनरेटर की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हुई माफी को आस-पास के लोग नाहटा अस्पताल भी लेकर गए, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications