राजस्थान : कैबिनेट मंत्री का एक्सीडेंट, बेकाबू ट्रोले ने मारी सरकारी कार को टक्कर

दौसा। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी कार को दौसा कलेक्ट्रेट चौराहे के पास एक ट्रोले ने टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसका एक टायर फट गया। दुर्घटना की सूचना के बाद तुरंत दौसा एसपी प्रह्लाद सिंह मौके पर पहुंचे और पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को अपने ऑफिस ले आए। यहां कुछ देर आराम करने के बाद विश्वेन्द्र सिंह जयपुर के लिए रवाना हो गए।

Vishvendra Singh Accident

जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह अपनी सरकारी कार में सवार होकर मंगलवार सुबह भरतपुर से जयपुर जा रहे थे। रास्ते में दौसा कलेक्ट्रेट चौराहे पर हादसा हो गया, हालांकि समय रहते मंत्री के चालक ने गाड़ी को संभाल लिया और साइड में कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Vishvendra Singh car Accident in dausa rajasthan

सूचना पर दौसा एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। भरतपुर पुलिस अधीक्षक हैदरअली जैदी ने बताया कि दौसा के पास कैबिनेट मंत्री की गाड़ी में एक वाहन ने टक्कर मार दी थी, लेकिन हादसे में किसी को चोट नहीं पहुंची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+