Watch: जोधपुर में CM भजनलाल शर्मा के पोस्‍टर-बैनर उतार ले गई नगर निगम वाली गाड़ी, BJP गुस्‍साई

CM Bhajanlal Sharma Jodhpur News: राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा के बैनर व पोस्‍टर उतारकर नगर निगम की गाड़ी में भरकर ले जाने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वीडिया वायरल होने के बाद से जोधपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी गुस्‍से है। वे शहर से सीएम के पोस्‍टर व बैनर हटवाने वाले निगम अधिकारियों को सस्‍पेंड किए जाने की मांग कर रहे हैं।

CM Bhajanlal Sharma

जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को सीएम भजन लाल शर्मा को जोधपुर दौरा थे। वे मुख्‍यमंत्री बनने के बाद पहली बार जोधपुर आ रहे थे। तब उनके स्‍वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह पोस्‍टर व बैनर लगाए थे।

Recommended Video

    Watch: जोधपुर में CM भजनलाल शर्मा के पोस्‍टर-बैनर उतार ले गई नगर निगम वाली गाड़ी, BJP गुस्‍साई

    इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं को खबर मिली कि जोधपुर एयरपोर्ट पांच बत्‍ती क्षेत्र में लगाए गए सीएम के पोस्‍टर व बैनर नगर निगम जोधपुर की ओर से हटाए जा रहे हैं।

    भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो उन्‍हें जोधपुर दक्षिण नगर निगम का अतिक्रमण निरोधक दस्‍ता मिला, जो रास्‍ते में जगह-जगह लगे सीएम के पोस्‍टर व बैनर उतारकर गाड़ी में भर रहा था।

    यह भी पढ़ें- Watch: फ्रांसीसी राष्‍ट्रपति व PM मोदी को जयपुर में चाय पिलाने वाले दुकानदार ने बताई इनसाइड स्‍टोरी

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की इस कार्रवाई विरोध जताया और निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। आरोप लगाया कि यह सब कांग्रेस के इशारे पर हो रहा है।

    खबर है कि जोधपुर दक्षिण नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि राजस्व अधिकारी जबर सिंह चरण के आदेश पर पोस्टर हटाए गए हैं। शहर में सभी पोस्टर बिना परमिशन के लगे हुए थे। जिनका कोई रेवेन्यू नहीं आ रहा था। ऐसी स्थिति में नगर निगम के राजस्व अधिकारी ने इन पोस्टरों को हटाने के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें- Hanuman beniwal: कौन मारना चाहता है MLA हनुमान बेनीवाल को, घर पर तैनात करने पड़े 8 कमांडो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+