Hanuman beniwal: कौन मारना चाहता है MLA हनुमान बेनीवाल को, घर पर तैनात करने पड़े 8 कमांडो
Hanuman beniwal RLP MLA: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो व नागौर जिले की खींवसर सीट से विधायक हनुमान बेनीवाल की जान को खतरा की बात सामने आई है। उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
खबर है कि राजस्थान पुलिस की सुरक्षा एजेंसियों को बड़ा इनपुट मिला है कि हनुमान बेनीवाल की जान को खतरा हो सकता है। इस इनपुट के बाद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी देखें- Hanuman Beniwal : राजस्थान की राजनीति में 'लठ्ठ गाड़' देने वाला नेता, युवाओं के दिलों पर करता है राज
हनुमान बेनीवाल के नागौर स्थित पर क्यूआरटी टीम को तैनात किया गया है, जिसमें आठ कमांडो शामिल है। इसके अलावा पूरा घर पुलिस सुरक्षा में है। हालांकि हनुमान बेनीवाल के पास सुरक्षा पहले से भी है।
जान को खतरा वाला इनपुट मिलने के बाद हनुमान बेनीवाल के घर की सुरक्षा इतनी कड़ी कर दी गई है कि बिना जांच के किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। हनुमान बेनीवाल को जयपुर से नागौर अपने घर तक भी कड़ी सुरक्षा में लाया गया है।
राजस्थान तक की एक खबर के अनुसार हनुमान बेनीवाल जयपुर में थे। अपने घर नागौर आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस को उनकी जान को खतरे वाला इनपुट मिला तो राजस्थान पुलिस की टीम बीच रास्ते में ही उनको एस्कॉर्ट करने लगी।
फिलहाल यह पता नहीं लग पाया कि हनुमान बेनीवाल को कब और किससे जान से का खतरा है? कोई उनकी जान क्यों लेना चाहता है। आशंका है कि उनकी जान को गंभीर प्रवृत्ति का खतरा है। इसलिए सुरक्षा बढ़ाई गई है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान की राजनीति में हनुमान बेनीवाल दिग्गज जाट नेता है। साल 2018 में खुद की पार्टी आरएलपी बनाई। इससे पहले भाजपा में हुआ करते थे। साल 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के समर्थन से जीतकर नागौर सांसद बने। फिर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में खुद खींवसर सीट से जीतकर विधायक बन गए और सांसदी छोड़ दी।












Click it and Unblock the Notifications