Watch: फ्रांसीसी राष्ट्रपति व PM मोदी को जयपुर में चाय पिलाने वाले दुकानदार ने बताई इनसाइड स्टोरी
PM Modi Ne Jaipur Me Pi Chay: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनूएल मैक्रों 25 व 26 जनवरी 2024 को राजकीय दौरे पर भारत आए। पहले दिन जयपुर में रहे। दूसरे दिन दिल्ली। (वीडियो नीचे)
जयपुर के हवामहल के पास फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनूएल मैक्रों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय की चुस्की ली। यह कोई अचानक बना कार्यक्रम नहीं था, बल्कि के पीछे की स्टोरी बेहद गजब है, जो खुद दुकानदार ने बयां की है।

यह भी पढ़ें- Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की जयपुर में PM Modi से मुलाकात की 6 खास बातें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें साहू रेस्टोरेंट के मालिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को 25 जनवरी की शाम को जयपुर में चाय पिलाने की कहानी बता रहे हैं।
साहू कहते हैं कि उनकी दुकान पर वर्तमान सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे व डिप्टी सीएम दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा समेत राजनीति के कई दिग्गज आकर चाय पी चुके हैं। पीएम मोदी को चाय पिलाने का सपना था, जो कल शाम पूरा हो गया।
साहू कहते हैं कि उम्मीद थी कि एक दिन पीएम मोदी भी उनकी दुकान पर आकर चाय पीएंगे। पिछले दिनों नगर निगम हवामहल क्षेत्र ने सूचना मिली कि 'आपको पीएम मोदी को चाय पिलानी है' इसके बाद उनको दुकान का पूरा सेटअप दिखाया।
यह भी पढ़ें- जयपुर पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, आमेर महल का किया भ्रमण
साहू के अनुसार उनकी दुकान पर पीएम मोदी के चाय पीने का कार्यक्रम फाइनल होने से पहले खुद सीएम भजनलाल शर्मा तीन बार आए और पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फिर हवामहल के पास रामलाल हाथी घोड़े के ठेकेदार गर्ग शेरवानी साफा सेंटर के सामने सेटअप लगाने की जानकारी ली।
साहू कहते हैं कि पीएम मोदी व फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों को चाय पिलाने के लिए साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया था। इसके बाद हम चाय बनाने की सामग्री, कुल्हड़, इंडक्शन व कठपूतली वहां लेकर गए। सेटअप लगाया।
साहू के अनुसार उनकी दुकान पर पीएम मोदी के चाय पीने के कार्यक्रम को लेकर सीबीआई तक ने उनकी पूरी कुंडली खंगाली।
क्राइम बैकग्राउंड का भी पता लगाया। मेडिकल जांच भी हुई। चाय पीने के बाद पीएम मोदी ने पीठ थपथपाई।
उल्लेखनीय है कि जयपुर में साहू के हाथों से बनी चाय पीने के बाद पीएम मोदी ने भीम यूपीआई से पेमेंट किया और फिर रात दस बजे पीएम मोदी व फ्रांसीसी राष्ट्रपति जयपुर से दिल्ली चले गए। दूसरे दिन गणतंत्र दिवस 2024 समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति ने बतौर मुख्य अतिथि शिकरत की।












Click it and Unblock the Notifications