राजस्थान: इस बार छोटी बहन से जा भिड़ी बाघिन रिद्धि
सवाईमाधोपुर। शांत जंगल के बीचों बीच कुछ ऐसा हुआ कि जिसने देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। जंगल के बीचों बीच एक बाघिन पानी में खड़ी है। इसी दौरान एक दूसरी बाघिन भी वहां आ जाती है। फिर दोनों एक दूसरे पर टूट पड़ती हैं।

यह वीडियो सवाई माधोपुर के रणथम्भोर टाइगर रिजर्व का है। यहां इस बार तेज तर्रार बाघिन रिद्धि अपनी ही बहन सिद्धि से भिड़ गई। रिद्धि और सिद्धि दोनों ही बाघिन एरोहेड की बेटियां हैं। रिद्धि बाघिन काफी गुस्सैल है, जो इससे पहले कई बार अपनी मां एरोहेड से भी टकरा चुकी है। दोनों बाघिनों के बीच के आपसी संघर्ष का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 25 नवंबर का है। रणथंभोर नेशनल पार्क के जोन नंबर 4 में दोनों बहनें रिद्धि और सिद्धि एक दूसरे से आमने सामने आ गई। दोनों के बीच पानी में ही जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान पार्क भ्रमण पर आए किसी पर्यटक ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications