Rajasthan: टोंक में विकास को जूझते ग्रामीणों ने कर दिया ऐसा कि भाजपा को मिल गया सियासी मौका ?जानिए क्या
Rajasthan News: आधुनिकता के दौर में सुविधाओं के जुझते आमजन और उनकी पीड़ा की तस्वीरे एक बार फिर से सामने आई है। ऐसी तस्वीरें जो हर किसी को झकझोर दे।
राजस्थान में भले केंद्र और प्रदेश की सरकारें योजनाओं के नाम पर विकास करने का दम भरती हो लेकिन टोंक जिले में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है कि जिसने सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है।
दरअसल पूरा मामला टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के कचरावता ग्राम पंचायत के रामपुरिया ढाणी का है जहां मुख्य मार्ग पर गहरा गड्डा हुआ तो ग्रामीणों ने लकड़ी का पूल बनाकर राह आसान करने की कोशिश की है।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत कचरावता के रायपुरा गांव के गुर्जरो की ढाणी से रामपुरिया गांव जाने वाले मुख्य रास्तें में बरसात के समय पानी से गहरे गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों का खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी हालात तस के तस बने हुए हैं । नगरफोर्ट तहसील की ग्राम पंचायत कचरावता के गांव रायपुरा के गुर्जरों की ढाणी से रामपुरिया गांव जाने वाले आम रास्ते के बीचो-बीच मुख्य मार्ग में बरसात का पानी आने से गहरा गड्डा हो गया है, जिसमे से ग्रामीणों व स्कूली बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है ।
रायपुरा निवासी नेतराम मीना ने बताया कि रायपुरागांव के गुर्जरो की ढाणी से रामपुरिया गांव जाने वाला ये आम रास्ता है और साथ ही बताया कि इस ढाणी में जाने का एक मात्र रास्ता है ,जिसमे बहुत ही गहरा गड्डा बना हुआ है। जिसमें से निकलना बहुत मुश्किल हो गया है।
गहरे गड्ढे से निकलने के लिए ग्रामीणों ने गड्ढे पर एक लकड़ी की बनी जाली डालकर गड्ढे को पार करना पड़ रहा है । जिसमें आये दिन बच्चों, बुजुर्गों के गिरने का डर बना रहता है। नेतराम मीना ने बताया कि इस बारे में ग्राम पंचायत सरपंच को अवगत कराने के बाद भी हालत नहीं सुधरे हैं।
आपकों बता दे कि इसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, अब भाजपा नेता कांग्रेस के विधायक से सांसद निर्वाचित हुए हरीशचंद्र मीना के विकास कार्यों पर चुटकी ले रहे है। लेकिन अब तक कांग्रेस की ओर से कोई अधिकारी ना तो बयान सामने आया है ना ही कोई जवाब।












Click it and Unblock the Notifications