ग्रामीणों ने मारा 'ताना' तो पिता ने दूल्हे बेटे को हेलिकॉप्टर देकर भेजा दुल्हन लाने, देखते रह गए लोग
करौली, 21 फरवरी। दुल्हनिया लाने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करना आज के जमाने में कोई नई बात नहीं है। आए दिन दूल्हा-दुल्हन हेलिकॉप्टर में सवार नजर आते हैं।

ऐसा ही एक मामला राजस्थान के करौली जिले में सामने आया है। यहां पर ग्रामीणों के ताने एक शख्स को इस कदर दिल पर लगे कि उसने अपने बेटे की शादी में 6 लाख रुपए खर्च करके हेलिकॉप्टर भेज दिया।
बता दें कि एक बार दूल्हे के पिता राधेश्याम अपने गांव की चौपाल पर बैठे हुए थे। उस वक्त वहां मौजूद लोगों के बीच किसी की शादी को लेकर बात हो रही थी। इस दौरान किसी ने राधेश्याम को ताना मारा कि 'तेरे लड़के की शादी पक्की हो गई है, तू भी उसकी बारात हेलिकॉप्टर से लेकर आना'
यह बात राधेश्याम के दिल पर लग गई। उन्होंने उसी वक्त तय किया कि बेटे की बारात हेलीकॉप्टर से ही जाएगी। शनिवार को करौली से दूल्हा बिजेंद्र हेलिकॉप्टर से भरतपुर पहुंचा और दुल्हन को लेकर लौटा।
बता दें कि राधेश्याम करौली में ठेकेदारी का काम करते हैं। उनका बेटा दूल्हा बिजेंद्र 8वीं पास है। दुल्हन तीसरी कक्षा तक पढ़ी है। दुल्हन का परिवार बेहद गरीब है। हेलिकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हा पक्ष ने दहेज नहीं लिया है। जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए उसके गांव पहुंचा तो पूरा गांव हेलिकॉप्टर को देखने के लिए उमड़ पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications