Vijay Kumar : 3 माह पहले दूल्हे बने बैंक मैनेजर विजय कुमार की J&K में आतंकियों ने की हत्या, देखें वीडियो
Vijay Kumar : 3 माह पहले दूल्हे बने बैंक मैनेजर विजय कुमार की J&K में आतंकियों ने की हत्या, देखें वीडियो
जयपुर, 2 जून। जम्मू कश्मीर में एक और हिंदू कर्मचारी को निशाना बनाया गया है। इस बार आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या की है। बैंक में घुसकर इनकी जान ली गई है। मृतक विजय कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर के गांव भगवान के रहने वाले थे। इनके पिता ओमप्रकाश बेनीवाल शिक्षक हैं।
Recommended Video

इलाकाई देहाती बैंक में मैनेजर थे विजय कुमार
बता दें कि विजय कुमार बेनीवाल की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। इन दिनों जम्मू कश्मीर के कुलगाम के मोहनपोरा में इलाकाई देहाती बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। आंतकियों द्वारा विजय की हत्या की सूचना मिलने पर पूरे हनुमानगढ़ में शोक की लहर है।

बैंक मैनेजर विजय की हत्या का वीडियो वायरल
बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आतंकी बैंक में प्रेवश करता है। कुछ देर तक बैंक के गेट पर खड़े होकर इंतजार करता है। इसके बाद पिस्टल निकालकर विजय कुमार पर फायरिंग कर देता है। गोली लगने से विजय कुमार की मौत हो जाती है।
"The terrorist killing of bank manager Vijay Kumar, a resident of Hanumangarh, Rajasthan, working in Kulgam, J&K is highly condemnable. NDA govt has failed to restore peace in Kashmir. Central govt should ensure the safety of citizens in Kashmir," tweets Rajasthan CM Ashok Gehlot pic.twitter.com/fqUTPNb8Ng
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 2, 2022
सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख
विजय कुमार की हत्या पर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर एनडीए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार शांति बहाल करने में असफल रही है।
सीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत हनुमानगढ़ राजस्थान के निवासी विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या घोर निंदनीय है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।
छोटा भाई कर रहा बैंक की तैयारी
बता दें कि बैंक मैनेजर विजय कुमार के पिता गांव बिरकाली के राजकीय विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक पद पर तैनात हैं। इनका छोटा भाई भी बैंक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

गांव भगवान में परसा सन्नाटा
बेटे विजय कुमार की जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा हत्या किए जाने की खबर मिलते ही उनके गांव भगवान में सन्नाना पसर गया। बाजार बंद हो गया और हर कोई घर परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि विजय कुमार होनहार था और मिलनसार भी।

जम्मू कश्मीर में टारगेट पर कर्मचारी
बताया जा रहा है कि इलाकाई देहाती बैंक मैनेजर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या की सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। विजय से पहले 12 मई को बडगाम में ईपीएफ कर्मचारी राहल भट और 31 मई को कुलगाम में स्कूल टीचर रजनी बाला की हत्या की गई।












Click it and Unblock the Notifications