Rajasthan: सगाई टूटी तो युवक ने युवती को गोद में उठाकर जबरन लिए फेरे, वीडियो वायरल
युवती का अपहरण व जबरन शादी का मामला राजस्थान के जैसलमेर का है। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोगों में वारदात को लेकर जबरदस्त रोष है।

राजस्थान के जैसलमेर जिले में हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक सगाई टूटने के बाद युवती को उठाकर ले गया और उसके साथ जबरन शादी कर ली। खुले में आग जलाकर उसके साथ फेरे ले लिए। पूरी वारदात मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (वीडियो नीचे)
Recommended Video
वारदात के खिलाफ युवती के परिजनों में जबरदस्त रोष है। उन्होंने जैसलमेर कलेक्ट्रेट के सामने उग्र प्रदर्शन भी किया। परिजनों को आरोप है कि युवती का अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया, मगर उसके बाकी साथी खुले घूम रहे हैं। वे परिजनों को धमकी दे रहे हैं।
मीडिया की खबरों के अनुसार युवती की पहले गांव हाबुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह से सगाई हुई थी। कुछ दिन पहले ही सगाई टूट गई थी। इसके बाद लड़की की दूसरी जगह शादी तय कर दी, जो 12 जून को होनी है।
डीएसपी कैलाश बिश्नोई के अनुसार एक जून को आरोपी युवक पुष्पेंद्र सिंह ने युवती का अपरहण कर लिया। युवक को पकड़ लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। युवती को परिजनों को सौंप दिया है।
इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें युवक किसी अनजान जगह पर युवती को गोद में उठाकर जबरन अग्नि के फेरे लेता दिखाई दे रहा है उधर, युवती के परिजनों ने जैसलमेर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मामले में शेष आरोपियों को भी पकड़ने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications