Rajasthan: कांग्रेस की भरतपुर से सांसद संजना जाटव का वीडियो वायरल, आखिर खेतों में क्यों कर रही काम ?
Rajasthan Sanjana Jatav News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में अपनी धाक जमाने वाली सांसद संजना जाटव ने आज एक बार फिर से सोशल मीडिया साइट्स पर धमाल मचा दिया है। आज जैसे ही संजना जाटव का खेत में काम करते हुए वीडियो सामने आया तो लोगों के रिएक्शनों की बाढ़ आ गई।
कांग्रेस पार्टी से सांसद संजना जाट कभी अपने पति को लेकर चर्चाओं में रहती है तो कभी अपने काम-काज और कार्यशैली को लेकर। आज खेत में काम करते वीडियो सामने आया तो जाटव ने सिर्फ इतना सा रिएख्शन दिया काम तो करना ही पड़ेगा ना।
Recommended Video
राजस्थान की भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद संजना जाटव एक बार फिर से अपनी सादगी को लेकर चर्चाओं में है। सांसद होने के साथ ही आज वह अपने खेतों में काम करती हुई नजर आई।

बिना किसी दिखावे के, बिना किसी रूआब के, खेत में किसानी करते सांसद जाटव का यह वीडियो पहली बार देखने को मिला है। हालांकि कई बार अलग-अलग तरह की तस्वीरें सामने आती रही है।
भरतपुर की सांसद संजना जाटव इन दिनों संसद को छोड़ कर खेतों में काम करने में जुटी है। सांसद संजना जाटव ने पिछले दिनों अलवर जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में भी हिस्सा लिया था जहां उन्होंने कठूमर के भाजपा विधायक रमेश खींची के खिलाफ तगड़े आरोप भी लगाए थे ।
उन्होंने कहा था कि विधायक सरपंचों से नोटों की माला पहन रहे है जो कि गलत है। एक तरफ जहां सांसद संजना जिला परिषद की बैठक में जोरदार ढंग से दहाड़ रही थी वही सांसद खेतों में सर पर पल्लू डालकर काम करते दिखाई दे रही है।
कांग्रेस की सांसद बनी संजना जाटव इन दिनों अपने खेतों में काम करते दिख रही है। मजेदार किस्सा तो यह भी है कि जिला परिषद की बैठक में नेताओं से लेकर अफसरों पर दहाड़ने वाली संजना जाटव खेतों में साधारण किसान की तरह काम कर रही है।
वह खेतों में अपनी सास के साथ काम करती हुई दिखाई दी । संजना जिले कठूमर क्षेत्र की ही रहने वाली है और उनके परिवार की जमीन भी वही है ।
सांसद संजना जाटव क्यों कर रही खेतों में मजदूरी ? pic.twitter.com/v1gP2IQVsA
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) October 16, 2024
जाटव ने पिछला विधानसभा चुनाव भी कठूमर से कांग्रेस की ओर से लड़ा था और वो उसमे करीब 900 वोटों से ही हार गयी थी।
इसके बाद में कांग्रेस ने उनकों भरतपुर से सांसद का चुनाव लड़वाया जिसमे वो विजयी रही और सांसद चुनी गई। उनकी सास को भी बहु के साथ काम करने से कोई दिक्कत नही होती । उनका कहना है कि खेतो में काम करना घर के काम जैसा ही है और इसमें शर्म कैसी।












Click it and Unblock the Notifications