Viral Video: राजस्थान में नन्हे बोलर का वीडियो वायरल, लोग मान रहे जूनियर जसप्रित बुमराह...देखिए
Rajasthan Viral Boy: सोश्यल मीडिया के क्रेज में कब क्या ट्रेंड कर जाए कोई कह नहीं सकता है। आज फिर एक बार राजस्थान में एक नन्हा बच्चा जमकर सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव के गलियारे में बोलिंग करते इस नन्हे बच्चे के वीडियो को कांग्रेस के नेता भी शेयर और पोस्ट कर लिख रहे है "राजस्थान का जूनियर 'बुमराह'।
दरअसल राजस्थान में बालोतरा जिले के एक नन्हें बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसकी बॉलिंग की स्टाइल को देखकर लोग उसकी तुलना जसप्रीत बुमराह से कर रहे हैं।

उसकी बॉलिंग की तारीफ कांग्रेस नेता ने भी की है। बॉलिंग करने वाले बच्चे का नाम अब्बास है। यह राजस्थान के बालोतरा जिले के रिछोली गांव का रहने वाला है। अब्बास मात्र 12 साल का है। उसकी गेंदबाजी का वीडियो देखकर लोग उसकी तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रती बुमराह कह रहे हैं।
अब्बास का फेवरेट खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह है. अब्बास अपने दोस्तों के साथ रेतीले धोरों में ही क्रिकेट खेल रहा है और साथियों के शाथ क्रिकेट खेलते हुए बोलिंग का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
अब्बास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कांग्रेस नेता हरीश चौधरी ने भी वीडियो को सोशल साइट्स X पर शेयर किया. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हमारे बायतु परिवार के रिछोली निवासी अब्बास की प्रतिभा का वीडियो देखकर मन आनंदित है।
हमारे बायतु परिवार के रिछोली निवासी अब्बास की प्रतिभा का वीडियो देखकर मन आनंदित है।अब्बास के बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग कर इस प्रतिभा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
— Harish Chaudhary (@Barmer_Harish) April 28, 2024
आज थार में हर क्षेत्र में उभरती प्रतिभाएँ थार के लिए गौरवशाली है।#बढ़ता_बायतु #थार_की_प्रतिभा pic.twitter.com/VCAxHltS1o
अब्बास के बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग कर इस प्रतिभा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। आज थार में हर क्षेत्र में उभरती प्रतिभाएँ थार के लिए गौरवशाली है।
अब्बास जसप्रीत बुमराह की स्टाइल में बॉलिंग करते हुए दिख रहा है। अब्बास रेत में बॉलिंग कर रहा है। कोई क्रिकेट का पिच नहीं है. अब्बास पहले इन स्विंग बहुत अच्छे से कराते हुए दिख रहा है। गेंद जमीन पर पड़ने के बाद सीधे स्टंप को उखाड़ दे रही है। इस तरह से एक के एक करके तीन बार अब्बास स्टंप उखाड़ देता है।
अवार्डी रूमा देवी ने भी की तारीफ
बायतु के होनहार बालक अब्बास का विडिओ देखिए!! ऐसे होनहारों को अच्छा प्रशिक्षण मिले तो प्रतिभाएं राज्य व देश का नाम जरूर रोशन करेगी।।@PMOIndia @BCCI @rajasthanroyals @RajasthanRising @CricketNDTV pic.twitter.com/w72UWOlVdt
— Ruma Devi (@DrRumaDevi) April 28, 2024
अवार्डी रूमा देवी ने भी अब्बास की गेंदबाजी का वीडियो अपने सोशल साइट X पर शेयर किया है. रूमा देवी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "बायतु के होनहार बालक अब्बास का विडिओ देखिए!! ऐसे होनहारों को अच्छा प्रशिक्षण मिले तो प्रतिभाएं राज्य व देश का नाम जरूर रोशन करेगी."












Click it and Unblock the Notifications