VDO को चप्पल से पीटने के बाद बोले उपसरपंच-'मर्डर केस में जेल से छूटकर आया हूं, तुझे भी गोली से उड़ा दूंगा'
पंचायत भवन में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) को उपसरपंच द्वारा चप्पल से पीटने का मामला बांसवाड़ा की करणपुर ग्राम पंचायत का है।
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में लोहारिया पुलिस थाना इलाके में स्थित करणपुर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को चप्पल से पीटने का मामला सामने आया है।
वीडीओ को चप्पल से उपसरपंच ने पीटा है। वो भी ग्राम पंचायत भवन के अंदर। वीडीओ की रिपोर्ट पर लोहरिया पुलिस ने उपसरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बांसवाड़ा जिले के लोहारिया पुलिस थानाधिकारी अंसार अहमद ने बताया कि करणपुर वीडीओ हरीशचंद्र ने रिपोर्ट दी कि दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत कार्यालय में उपसरपंच अरुण सिंह आए और बेवजह गाली-गलौच करने लगे। वे चप्पल निकालकर पीटने भी लगे। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें छुड़ाया।
वीडीओ ने यह भी आरोप लगाया कि उपसरपंच ने उनके साथ मारपीट करने के बाद ग्राम पंचायत कार्यालय से जाते हुए कहा कि 'जेल से छूटकर आया हूं। एक मर्डर कर चुका हूं। तुझे भी गोली से उड़ा दूंगा।'
मीडिया की खबरों की मानें तो उपसरपंच का जमीन के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। पिछले दिनों बीडीओ के आदेश पर मौका दिखाने के लिए वीडीओ गए थे। उपसरपंच इस बात को लेकर वीडीओ से खफा थे।
एसएचओ अंसार अहमद के अनुसार उपसरपंच पूर्व में गढ़ी इलाके में हत्या के एक मामल में शामिल रहा है। इससे पूर्व पंचायत चुनाव के दौरान भी बलवा और हमले का एक केस उपसरपंच के खिलाफ लोहा,रिया पुलिस थाने में दर्ज हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications