रेलवे ट्रैक पर पत्थर लगाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश! बाल-बाल टला हादसा
उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस बड़ा हादसा का शिकार होने से बाल-बाल बची। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर किसी ने पत्थर लगा रखे थे। एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रची गई थी। गनीमत रही की कि वक्त रहते कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक पर से इन पत्थरों को हटा दिया। नहीं, तो एक्सप्रेस पलट जाती।
सामने आए वीडियो में कर्मचारियों को रेलवे ट्रैक पर से पत्थरों को हटाते हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें कि उदयपुर-जयपुर के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की शुरुआत बीती 24 सितंबर को ही हुई है। मात्र 7 दिन बाद ही इस तरह की घटना साफ संकेत दे रही है कि कोई बड़ी साजिश रची गई है।

पांच जिलों से होकर गुजरती है ये ट्रेन
दरअसल, उदयपुर-जयपुर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन पांच जिलों से होकर गुजरती है। जिसमें उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और जयपुर शामिल है। वहीं, किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली जंक्शन और राणा प्रताप नगर इस ट्रेन के मुख्य स्टॉपेज स्टेशन हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह करीब 7 बजकर 50 मिनट पर उदयपुर से रवाना होती है और दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर जयपुर पहुंचती है।
25 सितंबर को ट्रेन पर फेंके गए थे पत्थर
आपको बात दें कि बीती 24 सितंबर को ही पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। अगले दिन ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया था। चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा रेल लाइन पर मेवाड़ यूनिवर्सिटी के आस-पास ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे, जिससे ट्रेन के शीशे में क्रैक आ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications