UP पुलिस कांस्टेबल तनुज चाहर प्यार में धोखा खाकर बना 'साधु', राजस्थान से उठा लाया प्रेमिका का बच्चा
UP Police love Story: राजस्थान के जयपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। शहर से 14 माह पहले किडनैप हुआ बच्चा सकुशल मिल गया है। उसका किडनैप किसी और ने नहीं बल्कि कथित पिता ने किया।
पिता भी साधु नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस का कांस्टेबल निकला है, जो कथित रूप से प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमिका के बच्चे का अपहरण करके ले आया और उसके साथ गुमानाम जिंदगी जी रहा था।

अजब प्रेम की इस गजब कहानी की शुरुआत 14 माह पहले जयपुर से शुरू होती है। जयपुर की सांगानेर सदर थाना पुलिस को इत्तला मिलती है कि 11 माह के बच्चे का किसी ने अपहरण ने कर लिया।
शिकायत मिलने पर जयपुर पुलिस ने बच्चे की खूब तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। फिर पुलिस ने बच्चे की मां व अन्य परिजनों से पूछताछ की, जिसमें सुराग मिला कि बच्चे की मां की यूपी के आगरा के बिसला अकोला निवासी तनुज चाहर से जान पहचान थी।
डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि बच्चे के अपहरण की सूचना के आधार पर जयपुर पुलिस उत्तर प्रदेश गई तो पता चला कि तनुज अलीगढ़ में पुलिस कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। अलीगढ़ पुलिस से पता चला कि तनुज लंबे समय से बिना बताए गैरहाजिर होने पर उसे निंलंबित किया जा चुका है। अब वह कहां है? पता नहीं।
हाल ही जयपुर पुलिस को उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से तनुज चाहर का सुराग मिला। जयपुर पुलिस उसे मथुरा से पकड़कर लेकर आई। उसके पास जयपुर से किडनैप हुा बच्चा भी था, मगर तनुज ने अपना हुलिया पूरा बदल लिया था। लंबे बाल व दाढी बढ़ाकर साधु की जिंदगी जी रहा था।
जयपुर पुलिस की पूछताछ में तनुज चाहर ने दावा किया कि बच्चा उसका है। चाहो तो दोनों का डीएनए टेस्ट करवा लिया जाए। पुलिस ने जब बच्चे को तनुज से अलग करना चाहा तो वह उसके लिपटकर रोने लगा। वह तनुज को छोड़कर अपनी मां के पास जाने को तैयार तक नहीं हुआ।
तनुज ने भी किडनैप करने के बाद बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। अपने साथ बड़े प्यार से रखा। उसकी खूब देखभाल की। कभी फूटपाथ तो कभी मंदिर-धर्मशाला में रहा। अब जयपुर पुलिस पूरे मामले की कथित प्रेम कहानी से जोड़कर भी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications