इश्क की इंतेहा में मालगाड़ी में बैठकर भाग निकला प्रेमी जोड़ा, लेकिन बीच रास्ते में ही...

करौली। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच चल रहे लॉकडाउन में मालगाड़ी में सवार होकर आगरा से मुंबई की ओर जा रहे एक प्रेमी युगल को रेलवे पुलिस ने हिण्डौन रेलवे स्टेशन पर उतार लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी तथा प्रेमी जोड़े को गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचाया है।

UP Love Couple Got Married in lockdown

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना अंतर्गत तखरऊ गांव निवासी 19 वर्षीय युवक सहदेव कटेरिया एवं मैनपुरी जिले के बरनाल थाना अंतर्गत प्रहलादपुर गांव निवासी 18 वर्षीय युवती आरती कटेरिया एक दूसरे से प्रेम करते थे।

युवक ने बताया कि एक दिन पहले घर से भागकर उसने अपनी प्रेमिका के साथ शादी कर ली। फिर मुंबई में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के घर जाने का निर्णय किया। परिवार जनों को बिना बताए युवक-युवती पहले आगरा पहुंचे वहां से मुम्बई जाने के लिए एक मालगाड़ी ट्रेन के डिब्बे में बैठ गए।

UP Love Couple Got Married in lockdown

रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना लगने पर आरपीएफ ने युवक युवती को हिण्डौन सिटी रेलवे स्टेशन पर उतार लिया तथा पूछताछ के बाद दोनों के परिजनों को फोन पर सूचना देकर गंगापुर सिटी थाना भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+