चित्तौड़गढ़ में आरएसएस पदाधिकारी की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या, तनाव के बाद धारा 144 लागू

चित्तौड़गढ़, 1 जून। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आरएएस से जुड़े शख्स की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। वारदात के बाद चित्तौड़गढ़ में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त रतन सोनी के रूप में हुई है, जो चित्तौड़गढ़ शहर के के गांधीनगर क्षेत्र के रहने वाले थे। वे भाजपा के पूर्व पार्षद जगदीश सोनी के बेटे थे।

ratan soni murder

रतन सोनी की हत्या के बाद लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और वारदात के विरोध में प्रदर्शन किया। स्थिति को काबू में करने के लिए क्षेत्र में धारा 144 लागू करनी पड़ी है।

बता दें कि रतन सोनी पर शहर के शिवाजी सर्किल पर अज्ञात बदमाशों ने बीती रात को हमला किया। गंभीर रूप से घायल रतन सोनी को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उदयपुर रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में एएसपी कैलाश संधु ने कहा कि रतन सोनी पर अज्ञात लोगों ने हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई। हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है ना ही आरोपियों की पहचान हो सकी है।

रतन सोनी की हत्या की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग सुभाष चौक पर एकत्रित हो गए और विरोध जताने लगे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। भाजपा सांसद सीपी जोशी व भाजपा एमएलए चंद्रभान सिंह भी चित्तौड़गढ़ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा। सांसद जोशी व विधायक सिंह ने चित्तौड़गढ़ में कानून व्यवस्था के खिलाफ बंद का आहवान किया। चित्तौड़गढ़ एसपी प्रीति जैन ने कहा कि पूरे मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। पूरे शहर में भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+