Rajasthan: राजसमंद का अनूठा हैंडपम्प, 24 घंटे बिना चलाए निकल रहा पानी, देखने वालों की उमड़ी भीड़
Rajasthan News: राजस्थान अपने रंग रंगीली परम्पराओं के साथ यहां के रेगिस्तान को लेकर दुनियां में जाना जाता है। दुनियांभर से विदेशी मेहमान यहां साल पर आते है।
जैसलमेर के रेतीलें धोरों से लेकर सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर अभ्यारण्य तक, गुलाबी शहर जयपुर की छठां से लेकर हाड़ौती के ऊंचे पहाड़ तक सब कुछ अपनी अलग पहचान से पर्यटकों को आकर्षित करते है।
लेकिन आज हम आपकों राजस्थान में इन दिनों चर्चित हो रहे एक ऐसे हैंडपम्प के बारे में बताएंगे जिससे 24 घंटे लगातार पानी निकल रहा है।

Recommended Video
इस हैंडपम्प की सबसे खास बात यह है कि इसे कोई हाथ से चलाता नहीं है। अपने आप ही हैंडपम्प से पानी बाहर आ रहा है। लोग इस हैंडपम्प के वीडियो को लगातार सोशल प्लेटफार्म पर शेयर और पोस्ट कर रहे है।
राजस्थान का अनूठा हैंडपम्प pic.twitter.com/U00hwnOlb4
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 29, 2024
दरअसल यह पूरा मामला राजस्थान के राजसमंद जिले का है। जहां पिछले 24 घंटे से एक हैंडपम्प से अपने आप ही पानी बाहर आना चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे लोग कुदरत का करिश्मा मान रहे है।
राजसमन्द के बिनोल गांव में लगातार बारिश के बाद कुदरत का करिश्मा नजर आया है यहां नाथ मोहल्ले के आंगनबाड़ी के पास एक हैंडपंप से मंगलवार दोपहर से लगातार पानी स्वत बाहर आ रहा है।
हैंडपम्प के पास कोई नहीं है, ना ही कोई इसे अपना हाथ से चला रहा है। अपने आप ही पानी आता देख लोगों को अचरज है कि पानी बाहर कैसे आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा नजारा उन्होंने पहली बार देखा है।
पानी पूरे वेग से बाहर आ रहा है ऐसी बात नहीं है कि पहले यहां बारिश नहीं हुई। हर साल यहां बारिश होती है, लेकिन इस बार ग्रामीणों को ये नजारा देखने को मिल रहा है।
बिनोल गांव के निवासी युवक हितेश दवे ने बताया कि हैंडपम्प के आसपास कोई भी तालाब या एनीकट नहीं है जिससे की वाटर प्रेशर बने, फिर भी इस हैंडपम्प पर बिना हिलाए पानी निकलना चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लोग इसे कुदरत का करिश्मा भी मान रहे हैं।
कई लोगों ने इस तरह का नजारा देखते हुए काफी खुशी जाहिर की है। इस दौरान गांव के रमेश नाथ, कैलाश नाथ, किशन रेगर, प्रवीण नाथ, रूपेश नाथ सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications