केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का वीडियो वायरल, बोले-'राठौड़ का राज बनवा दो, ERCP बना दूंगा'
वायरल वीडियो में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 46 हजार करोड़ रुपए देने की भी बात कह रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने शेखावत पर निशाना साधा है।
Gajendra Singh Shekhawat Viral Video: ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को लेकर प्रदेश समय से मांग उठ रही है। इस बीच केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ईआरसीपी को लेकर राठौड़ राज व 46 हजार करोड़ रुपए की बात कह रहे हैं। (वीडियो नीचे)
वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधते हुए इसे भाजपा नेताओं का दोहरा चरित्र बताया है।

वायरल वीडियो रविवार का सवाई माधोपुर सर्किट हाउस का बताया जा रहा है। इसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ पूर्व राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद हैं।
दोनों नेता शेखावत व राठौड़ वायरल वीडियो में स्थानीय नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान एक स्थानीय नेता ने जब राजस्थान में ईआरसीपी की बात कही तो इस पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 'मैं शेखावत कह रहे हैं कि मैं तो ईआरसीपी बनवा दूंगा। थोड़ा सा जोर लगाओ आप। 46 हजार करोड़ रुपए दे दूंगा। राजेंद्र राठौड़ का राज बना दो। तुरंत बन जाएगा।'
गजेंद्र सिंह शेखावत के वायरल वीडियो पर राजस्थान कांग्रेस के कई नेताओं ने निशाना साधा है। इसे ईआरसीपी का काम रोकने और जनता से छल-कपट करने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत का हल्का चरित्र बताया है।
कांग्रेस नेता जसंवत गुर्जर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा नेताओं क दोहरा चरित्र और आचरण समय-समय पर सामने आता रहता है। वहीं, इस मामले में राजेंद्र राठौड़ कहते हैं कि कई बार कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में हंसी मजाक चलता रहता है। वायरल वीडियो मेरी जानकारी में नहीं है।
क्या है ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट?
पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को पेयजल और 26 विभिन्न बड़ी एवं मध्यम परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने के लिए पूर्वी राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) बनाया गया है। अभी प्रोजेक्ट धरातल नहीं उतरा है। राजस्थान कांग्रेस ईआरसीपी को एक राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने की मांग लगातार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications