Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की कांग्रेस पर भविष्यवाणी, जानिए आप भी

LokSabha Election 2024: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देश में कांग्रेस को लेकर एक बार फिर से बड़ी भविष्यवाणी की है।

आज जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि "ऐसी स्थिति भी आएगी कि कांग्रेस हाशिए से भी मिट जाएगी"

union-minister-gajendra-singh-shekhawat-gave-a-big-statement-and-said-that-congress-will-be-eliminat

जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर ऐसा पलटवार किया है कि अब कांग्रेसी इसका तोड़ खोजने में लगे है।

शेखावत ने कहा कि "अभी तो देश की जनता ने उन्हें नकारना प्रारंभ किया है और वो हाशिए पर पहुंच गए हैं, जब हाशिए से मिट जाएंगे, वह स्थिति कैसी होगी मैं उसको देख रहा हूं।"

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिते दिन भाजपा पर ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग से लोगों में खौफ पैदा करने के आरोप लगाए थे।

आज दूसरे ही को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आज तक कांग्रेस की सरकारों ने ईडी, सीबीआई और सारे वित्तीय संस्थानों का दुरूपयोग किया, इसलिए उन्हें अभी भी अपनी तरह की हरकत और हकीकत दिखाई देती है।

शेखावत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि "अभी तो देश की जनता ने उन्हें नकारना प्रारंभ किया है और वो हाशिए पर पहुंच गए हैं, जब हाशिए से मिट जाएंगे, वह स्थिति कैसी होगी मैं उसको देख रहा हूं।" उन्होंने कहा कि लोग जिस तरीके से कांग्रेस को नकार रहे हैं, यह स्थिति भी जल्द आएगी।

जल जीवन मिशन को लेकर शेखावत ने कहा कि आजादी के बाद भी देश के घरों में नल से जल सिर्फ 16 प्रतिशत पहुंचा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन 5 सालों में कोविड जैसी भयानक आपदा के बावजूद हमने जल जीवन मिशन के तहत यह काम 75 फ़ीसदी पूरा कर लिया है।

शेखावत ने कहा कि पूरी उम्मीद है कि जब इस मिशन का समय पूरा होगा, तब तक हम लगभग शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है इसे लेकर अगले 5 साल बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन 5 सालों में देश के नए रूप को लेकर योजनाएं बन रही हैं और काम चल रहा है। इसके चलते 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+