केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जाने बीकानेर के हाल, बताया भेल ने बनाए हैं 40 हजार वेंटिलेटर

बीकानेर। बीकानेर सांसद एवं भारी उद्योग मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कोरोना वायरस को लेकर 24 मार्च से देशभर में किए गए लोकडाउन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेसवार्ता कर बीकानेर के पत्रकारों से 14 अप्रेल को सम्भावित लोकडाउन हटाने को लेकर सुझाव मांगे।

union minister arjun ram meghwal said Bhel making ventilator for corona patient

मंत्री मेघवाल ने कहा कि देशभर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार करने में वेंटिलेटर की कमी नहीं आएगी। ऑटो मोबाइल कम्पनियां और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत हेवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड (भेल) ने भी वेंटिलेटर बनाने का काम शुरू कर दिया है। भेल ने अब तक करीब 40 हजार वेंटिलेटर कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध करवा दिए हैं।

बीकानेर सहित प्रदेशभर के हॉस्पिटल में उपचार कर रहे डॉक्टरों, चिकित्साकर्मियों के बचाव में काम आने वालों पीपीई किट की कमी भी नहीं आने दी जाएगी। देश में मरीजों की संख्या कम होने का एक कारण सेंपल कम लेने के सवाल पर बोलते हुए कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की देखरेख में आईसीएमआर की गाइड लाइन के मुताबिक प्रत्येक व्यक्ति की जांच हो रही है।

बता दें कि बीकानेर में कोरोना के दो पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। मंत्री मेघवाल ने तबलीगी जमात दिल्ली के मरकज में शामिल होकर लौटे से अपील की कि वे खुद अपनी मेडिकल जांच करवाए ताकि बीकानेर में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+