Union Budget 2024: कांग्रेस उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने मोदी की गारंटियों को लेकर यूं लिया आड़े हाथों, जानिए
Union Budget 2024: केंद्र सरकार का आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया। इस बजट को लेकर राजस्थान की जनता को खासी उम्मीदें थी लेकिन बजट के बाद कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग शुरू हो गई।
राजस्थान में कांग्रेस के साथ अन्य दलों के नेताओं ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों ले लिया। हर कोई नेता यहां तक कुछ आमजन भी मोदी सरकार 3.0 के इस बजट से खासे नाराज नजर आए।
हालांकि भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों ने इस बजट को कई मायनों ने आमजन के हितेषी बताया कर अपने दावे किए। लेकिन राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने केंद्र सरकार के इस बजट में मोदी की गारंटियों को लेकर जमकर हमला बोला।

प्रदेशउपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो आज बजट पेश किया है इस बजट में मोदी की सारी गारंटियों की हवा निकल गई। इस बजट में राजस्थान के लिए एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई।
Recommended Video
लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र सरकार यह पहला बजट है। चुनावों से पहले मोदी जी की कई गारंटियों के बारे में, महंगाई कम करने के बारे में, बेरोजगारी कम कर देंगे, किसानों की आय दोगूनी कर देंगे।
ईआरसीपी के लिए राजस्थान का बहुत बड़ा मुद्दा था। कई मांगे राजस्थान को लेकर थी। महिलाओं, युवाओं, किसानों के लिए कई गारंटियां दी थी। इस बजट से सभी वर्गों को जो गारंटियां दी उसमें से उनकों कुछ नहीं मिला।
ऐसा कोई विजन नहीं मिला,जिससे इनकी गारंटियां चुनाव से पूर्व किए गए इनके वादे पूरे होते हुए नजर आ रहे हो। राजस्थान को कुछ भी नहीं मिला।
बिहार को बजट में मिली सौगातों को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में इनकों नीतीश कुमार को खुश करना था।
चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या देश की सरकारों को समर्थन देने वालों को बजट देने से ही पूरा देश चल जाएगा।
राजस्थान की जनता को इस बजट से निराशा हाथ लगी है। युवाओं,किसानों, महिलाओं, छात्रों को निराशा हाथ लगी है । इस बजट से किसी का कोई भला होने वाला नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटियां फेल हुई है। हमने चुनावों के पहले कहा था वहीं सच साबित हो रहा है। सत्ता में बैठने का एक मात्र ही इनका उद्देश्य था।
राजस्थान के टोंक को रेल की सौगात को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से केंद्र में इनकी सरकार है लेकिन झूठे वादे और बातें ही कर रहे है। अब तक रेल को लेकर धरातल पर कुछ नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications