Ajmer: नसीराबाद हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी बस, तीन लोगों की मौत
राजस्थान के अजमेर जिले में नसीराबाद हाईवे के पास राजगढ़ चौकी चौराहे के पास बेकाबू बस ने डेढ़ दर्जन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीन की मौत हो गई। करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी राजू ने बताया कि राजगढ़ धाम के पास मोड पर चौकी के सामने तेज गति से आ रही बस बेकाबू होकर गलत दिशा में चली गई और पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया।
हर किसी को झकझोर देने वाले इस हादसे में मौके पर ही दम तोड़ने वालों की शिनाख्त भंवर लाल, कमलेश व एक अन्य के रूप में हुई है। घायलों को आस-पास के लोगों की मदद से अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कोतवाली थाने के प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि राजगढ़ भैरव धाम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राजगढ़ भैरव धाम पुलिस चौकी के सामने हाईवे पर घर जाने के लिए अपनी गाड़ियों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
एक निजी बस अनियंत्रित होकर लोगों की भीड़ में घुस गई और उन्हें कुचलते हुए दीवार से जाकर टकरा गई। हादसे का शिकार हुए लोग अलग-अलग स्थान से दर्शन के लिए पहुंचे थे। भंवर लाल पाली का रहने वाला था। जबकि कमलेश नसीराबाद से था। एक अन्य को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications