Udaipur Row: तुष्टिकरण की नीति के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

जयपुर, 29 जून। उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या से पूरे देश में गुस्सा उबल रहा है। तो वहीं इस घटना का कड़ा विरोध विपक्ष और कई राजनैतिक दलों ने भी किया है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस घटना को लेकर सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि "शह और तुष्टिकरण" की नीतियों ने राज्य में सांप्रदायिक हिंसा को जन्म दिया।

'तुष्टिकरण की नीति के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद'

'तुष्टिकरण की नीति के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद'

उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि ' राज्य सरकार की शह व तुष्टिकरण की नीति के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधी इतने बेखौफ हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री जी को लेकर हिंसक बयान दिया है, जो बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं। इस घटना के पीछे जिन लोगों का हाथ है, जिन संगठनों का हाथ है, उन्हें राज्य सरकार बेनकाब कर गिरफ्तार करे।'

राजस्थान में बिल्कुल नपुंसक सरकार है,

राजस्थान में बिल्कुल नपुंसक सरकार है,

मालूम हो इससे पहले भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी गहलोत सरकार की निंदा करते हुए कहा था कि 'राजस्थान में नपुंसक सरकार है, साढ़े तीन साल हो गए हैं और इन्होंने जो काम किए हैं उसके कारण ही आज जिहादियों के हौसले बुलंद हैं, ये सरकार केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगी रहती है। उसे किसी के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है।'

 ' ये एक अकेली घटना नहीं है'

' ये एक अकेली घटना नहीं है'

उन्होंने ने कहा कि 'मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मानसिक रूप से दिल्ली में रहते हैं, राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर है ही नहीं तो ऐसे ही लोगों के हौसले बढ़ते हैं, जो हुआ है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है , सरकार को इस बारे में जवाब देना ही होगा।'

टेलर कन्हैयालाल की हत्या

मालूम हो कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट की वजह से उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी गौस मोहम्मद और रियाज कपड़े सिलाने के बहाने उनकी दुकान में घुसे थे। इस निर्मम हत्याकांड के बाद राजस्थान सरकार ने पूरे प्रदेश में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है और इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए सस्पेंड कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+