Udaipur Result: जहां हुआ था कन्हैयालाल हत्याकांड, उस उदयपुर सीट से कौन जीता?

Udaipur Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) यहां बहुमत से जीत रही है। राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचारों के दौरान उदयपुर विधानसभा सीट काफी अहम था...क्योंकि इसी इलाके में हिंदू दर्जी कन्हैयालाल (Kanhaiya Lal) हत्याकांड का वारदात हुई थी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कन्हैयालाल हत्याकांड के जरिए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत उदयपुर से की थी। पीएम मोजी, अमित शाह, जेपी नड्डा सनेत भाजपा के तमाम नेताओं ने कन्हैयालाल हत्याकांड का मुद्दा बनाया था। अब ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं कि, जिस सीट पर दो मुसलमानों ने धोखे से कन्हैयालाल की सरेआम हत्या की थी, उस सीट पर भाजपा या कांग्रेस, किसके नेता जीते हैं?

Udaipur Election Result 2023

तो बता दें कि उदयपुर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार ताराचंद जैन (Tarachand Jain) भारी मतों से जीते हैं। वहीं कांग्रेस नेता प्रोफेसर गौरव वल्लभ (Prof. Gourav Vallabh) की यहां बूरी तरह से हार हुई है।

चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा नेता ताराचंद जैन 32771 वोटों से जीते हैं। ताराचंद जैन को कुल 97466 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ को 64695 वोट मिले हैं।

कन्हैयालाल की 28 जून 2022 को हुई थी हत्या

भाजपा की पूर्व नेता नुपूर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए विवादित बयान के बाद कन्हैयालाल हत्याकांड की घटना हुई थी। पेशे से दर्जी से कन्हैयालाल की 28 जून 2022 को बर्बरता से हत्या कर दी गई थी।

दो मुस्लिम युवक ग्राहक बनकर कन्हैयालाल की दुकान में आए और धारदार हथियार से कन्हैयालाल का गला काट दिया था। उसके बाद उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया था। इस हत्याकांड को लेकर राजस्थान ही नहीं देश भर में आक्रोश फैल गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+