Rajasthan News: उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को किसने दी जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल !

Rajasthan News: राजस्थान मे नेताओं को धमकी मिलने के मामले बढ़ते जा रहे है। एक बार फिर से राजस्थान में सांसद को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है।

दरअसल पूरा मामला उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत का है। जिनकों सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद को धमकी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है।

udaipur-mp-mannalal-rawat-received-death-threat-threat-was-given-on-social-media-like-this

राजस्थान की उदयपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद मुन्नालाल रावत को एक शख्स ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

राजस्थान की उदयपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने मन्नालाल रावत को एक शख्स ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में सांसद ने पुलिस को सूचित कर मामला दर्ज करवा दिया है। जिसके बाद से ही साइबर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

वीडियो पर कमेंट करते हुए धमकी
कुछ दिन पहले सांसद ने एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया था। जब इस इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की गई तो कुछ लोगों को पंसद नहीं आई।

इसी के चलते कुछ लोगों ने वीडियो पोस्ट पर ही कमेंट करते हुए सांसद को धमकी दे डाली। जैसे ही ये धमकियां सांसद ने देखी तो उन्होंने बिना देरी पुलिस को इस बारे में सूचित किया और उनसे कार्रवाई करने के लिए कहा।

कमेंट बॉक्स में आरोपी ने क्या लिखा?

कानूराम मीणा के नाम से बनाई गई एक प्रोफाइल के जरिए वीडियो पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा गया है कि, बहुत जल्द उदयपुर में भी रगड़ा निकाल दिया जाएगा।

याद रखना मन्नालाल बहुत जल्द तुम्हारी वाडीया उठने वाली है. जय जोहार जिंदाबाद । इससे एक दिन पहले इसी शख्स ने एक अन्य कमेंट में लिखा था। कंगना रनौत की तरह इसका भी गेम बजाना पड़ रहा है. इसको सांसद बना के जनता ने गलत कर दिया।

ढाई लाख वोटों से जीता था चुनाव

आपको बताते चलें कि बीजेपी ने उदयपुर लोकसभा सीट पर अर्जुन लाल मीणा का टिकट काटकर मन्नालाल रावत पर बड़ा दांव खेला था।

इस परीक्षा में वे पास भी हो गए। मन्नालाल रावत ने कांग्रेस के ताराचंद मीणा को 2 लाख 61 हजार वोटों से हरा दिया। यह आंकड़ा सभी को चौंकाने वाला था। क्योंकि यह यहां सबसे नया चेहरा हैं।

माना जा रहा था कि इस सीट पर BTP का ज्यादा दबदबा है और उससे पार पाने के लिए मन्नालाल रावत पर दांव खेला गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+