Udaipur Murder Case: कन्हैया लाल हत्या मामले में सातवीं गिरफ्तारी, NIA ने एक और आरोपी को किया अरेस्ट
उदयपुर हत्या मामले में सातवीं गिरफ्तारी, NIA ने एक और आरोपी को किया अरेस्ट
नई दिल्ली। उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की बेरहमी से की गई हत्या मामले में एनआईए ने एक और गिरफ्तारी की है। एएनआई ने आज बबला नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। एआईए के मुताबिक फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बाबला ने कन्हैयालाल की रेकी की थी और हत्या के मुख्य आरोपी रियाज और गौस मोहम्मद को इसकी सूचना दी थी। इस हत्या में उसने सक्रिय रूप से भाग लिया था। ये इस हत्याकांड में की गई सातवीं गिऱफ्तारी है।

एनआईए की टीम ने आरोपी फरहाद मोहम्मद शेख को गिऱफ्तारी किया है। अब तक इस मामले में लगातार गिऱफ्तारी की जा रही है। एआईए की गिरफ्त में आया मोहम्मद शेख मुख्य आरोपियों में से एक रियाज अटारी का करीबी है। NIA के मुताबिक वो रियाज का करीबी सहयोगी है और कन्हैया लाल की हत्या में उसने काफी मदद की और इस हत्याकांड को अंजाम देने में सक्रिय रूप से भागीदार रहा है। आपको बता दें कि NIA ने इस मामले में 29 जून, 1 जुलाई और 4 जुलाई को भी गिरफ्तारी की गई।
नूपुर शर्मा से समर्थन के बाद हुई कन्हैया लाल की हत्या
आपको बता दें कि 28 जून उदयपुर में दर्जी का काम करने वाले कन्हैयालाल की निर्मम हत्या कर दी गई। सोशल मीडिया पर बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के समर्थन पोस्ट लिखने के बाद उसकीा निर्मम हत्या कर दी गई। रियाज अटारी और गौस मोहम्मद ने कपड़ा सिलाने के बहाने उसकी दुकान घुसा और उसकी गला रेत कर उनकी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications