Udaipur Case: कन्हैया लाल के अंतिम संस्कार में जुटे बड़ी संख्या में लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जयपुर, 29 जून: राजस्थान के उदयपुर जिले में कन्हैया लाल की हत्या के बाद से तनाव का माहौल है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद कन्हैया लाल का शव उनके घर पर लाया गया, जहां पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही सभी से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही।

Kanhaiya

वहीं दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक धारदार हथियार के वार से ही कन्हैया लाल की मौत हुई थी। उनके शरीर पर 26 वार के निशान हैं। फिलहाल राजस्थान पुलिस ने 38 साल के रियाज और 39 साल के घोष मोहम्मद को राजसमंद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने दो वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर जारी किया था, जबकि वो तीसरा वीडियो बनाने अजमेर जा रहे थे। तभी पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में कहासुनी
वहीं दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ता भी इस हत्याकांड का विरोध कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जब कन्हैया लाल के दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी, तो पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। बीजेपी कार्यकर्ता उन लोगों को छोड़ने की मांग कर रहे हैं, जिनको प्रदर्शन के दौरान पकड़ा गया था। इस वजह से अंतिम संस्कार में भी देरी हुई।

NIA कर रही पूछताछ
वहीं इस घटना के पीछे विदेशी साजिश की भी बात सामने आ रही है। जिस वजह से गृह मंत्रालय ने इसकी जांच एनआईए को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक एनआईए की टीम राजस्थान पहुंच गई है। साथ ही दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर अफवाह फैलने से रोकने के लिए राजस्थान सरकार ने पूरे राज्य में इंटरनेट सेवा बंद कर दी। इसके अलावा उदयपुर के 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+