सर्द रात में बिना गर्म कपड़ों के खुले आसमां तले खेत में अकेली सोयी दो साल की बच्ची, जानिए क्यों?

अलवर। पूरा राजस्थान इस वक्त कड़ाके की ठंड की चपेट में है। माउंट आबू समेत कई जगहों पर पारा जमाव बिदूं के करीब पहुंच गया है। खून जमा देने वाली इस सर्दी में अलवर जिले के किशनगढ़बास के ओदरा गांव में दो साल की एक बच्ची खेत में बीती रात खुले आसमां तले अकेली रही। सुबह जब परिजनों ने उसे सही सलामत पाया तो हर कोई कह उठा कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोई...।

Two Year old Girl of Alwar Spend night in farm without woolen clothes

जानकारी के अनुसार गांव ओदरा की दो साल की बेटी रविवार शाम को खेलते-खेलते खेत में चली गई। उस समय उसने गर्म कपड़ों की बजाय महज टीशर्ट पहन रखी थी। फिर अंधेरा गहराने की वजह से वह रास्ता भटक गई। घर वापस नहीं आ सकी। रातभर परिजनों ने उसकी खूब तलाश की, मगर उसका कुछ प​ता नहीं चला।

सोमवार सुबह परिजनों ने बेटी के अपहरण की आशंका में पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी। सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरा छंटने पर खेत में काम कर रही महिलाओं की नजर बच्ची पर पड़ी। वह टीशर्ट पहने खेत में लेटी थी। उस पर ओस की बूंदें तक जमीं हुई थी। पूरा शरीर सर्दी की वजह से सुन्न पड़ चुका था।

परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां पर बच्ची का उपचार किया जा रहा है। कुछ देर के इलाज के बार वह सामान्य हो गई। पूरे ओदरा गांव समेत अलवर जिले में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है कि महज टीशर्ट में खेत में लड़की रात को अकेली रहने के बावजूद वह बीमार तक नहीं हुई। सोमवार रात को अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+