नाना की मौत के 12वें दिन फिर सबको रुला गई दोहिते की अंतिम विदाई, दोस्त के साथ ऐसे छोड़ी दुनिया
बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले के हिण्डोली थाना क्षेत्र के ग्राम काछोला के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विकास व विशाल रैगर दोपहर को काछोला के तालाब में नहाने गए थे। तभी दोनों गहरे पानी मे चले गए। जब परिजनों ने दोनों को तलाशा तो उनके कपड़े तालाब के बाहर पड़े मिले।

इसी शंका के आधार पर ग्रामीणों की मदद से तालाब में दोनों को ढूंढने के प्रयास किया गया। तभी विशाल का शव मिला। जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलकर हिण्डोली अस्पताल लेकर आए। जहाँ चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं ग्रामीणों द्वारा दूसरे किशोर को भी तालाब में ढूंढा लेकिन एक घण्टे तक वह नहीं मिला।
हिण्डोली के सहायक थाना प्रभारी बृजमोहन मीणा ने बताया कि बच्चों के तालाब में डूबने की सूचना पर रेस्क्यू टीम भी बूंदी से रवाना हुई। तभी करीब 1 घण्टे की मशक्कत के बाद विकास को भी तालाब से बाहर निकाल कर हिण्डोली अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने विकास को भी मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची हिण्डोली थाना पुलिस ने दोनों शवों को अपनी कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पंचनामे के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विशाल बूंदी का रहने वाला है। वह काछोला में अपने नाना के बारहवें के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। दोपहर को तालाब में नहाने गया था। हादसे की सूचना पर तहसीलदार भावना सिंह, कानूनगो व पटवारी रणजीत सिंह भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
इधर, विष्णु सैनी की चली गई जान
देई थाना क्षेत्र के बांसी में स्थित तालाब में नहाते समय एक बालक की अधिक पानी में डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बांसी निवासी बालक विष्णु सैनी उम्र (15) आठवीं कक्षा में पढ़ता था। स्कूल जाने पहले वह तालाब में नहाने गया था। तालाब में नहाते समय अधिक गहराई में चले जाने से डुब गया। मौके पर नहाने वाले लोगो ने डुबते बालक की तलाश शुरू की एक घंटे की मश्क्ïकत के बाद बालक को निकाला गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए बांसी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे तो चिकित्साधिकारी कौशल गोयल ने बालक को मृत घोषित किया।












Click it and Unblock the Notifications