जम्मू कश्मीर में राजस्थान के दो जवान शहीद, तीन माह पहले हुई थी पवन सिंह गुर्जर की शादी
जयपुर, 15 अप्रैल। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब देते हुए राजस्थान के दो सपूत वीरगति को प्राप्त हो गए। गुरुवार शाम को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कनिपोरा गांव के पास शोपियां के बडिगाम में एक मुठभेड़ चल रही थी। इस दौरान भारतीय सेना तीन जवान शहीद हो गए।

जवानों का वाहन गीली सड़क पर रास्ते में पलट गया
शहीद जवान रामवतार अलवर और जवान पवन सिंह गुर्जर दौसा के रहने वाले थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि और घायल जवानों के स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें कि शोपियां में मुठभेड़ स्थल पर जा रहे जवानों का वाहन गीली सड़क पर रास्ते में पलट गया, जिससे सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। जबकि पांच लने घायल हो गए।

पवन सिंह गुर्जर गांव कंचनपुरा के रहने वाले थे
शहीद पवन सिंह गुर्जर राजस्थान के दौसा जिले के गांव कंचनपुरा के रहने वाले थे। उनकी तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। पति की शहादत की खबर जैसे ही आई पत्नी बेसुध हो गई हैं। पिता भीम सिंह गुर्जर आईटी केंद्र में गार्ड हैं। जबकि भाई मोहन सिंह और वीर सिंह किसान है।
सीएम अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शहादत को नमन किया
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शहादत को नमन करते हुए लिखा कि 'जम्मू-कश्मीर के शोपियां में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए राजस्थान के सपूत, दौसा निवासी श्री पवन सिंह गुर्जर एवं अलवर निवासी श्री रामवतार सहित तीन जवानों की शहादत को नमन। इस कठिन घड़ी में हम सभी शहीदों के परिजनों के साथ हैं। घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है'












Click it and Unblock the Notifications