टक्कर लगने से दो टुकड़ों में बट गया ट्रैक्टर, किसी को नहीं आई छोटी सी खरोंच
जैसलमेर। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर शुक्रवार की देर रात्रि कार व ट्रैक्टर की टक्कर हो जाने से ट्रैक्टर के कई टुकड़े हो गए। लेकिन इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। इसे लोग कुदरत का करिश्मा ही मान रहे हैं कि इतनी बड़ी टक्कर के बाद भी सब लोग सुरक्षित थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार रामदेवरा से फलौदी की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर जा रही थी। रात के समय जैसलमेर सीमा के नजदीक उनके आगे चल रहे ट्रैक्टर में बैक लाइट नहीं लगी होने से कार चालक को ट्रैक्टर का अंदाजा नहीं लगा और कार ट्रैक्टर के अंदर घुस गई।
दुर्घटना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर से ट्रैक्टर के 3 टुकड़े हो गए। हालांकि इसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलने पर रामदेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। सभी श्रद्धालु बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने रामदेवरा आए थे और दर्शन करने के पश्चात अपने गंतव्य स्थल की तरफ वापस लौट रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications