एक माह की जेल काटकर बाहर कदम रखते ही इन दोनों का बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में किया अपहरण

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में फिल्मी अंदाज में अपहरण मामला सामने आया है। यहां की सेंट्रल जेल से छूटे दो लोगों का अपहरण कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों को अपहणकर्ताओं के चंगुल से छुड़वा लिया। सिविल लाईन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अपहरण के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Two person kidnapped from ajmer after they released from central jail

पीड़ित हरिनारायण ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में उन्हें नसीराबाद के निकटवर्ती गांव के रहने वाले श्रीराम वैष्णव ने झूठा फंसाया था। एक माह बाद उनकी जमानत हुई और रात्रि में वह जेल से बाहर निकले। वहां श्रीराम वैष्णव आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ टवेरा कार लेकर आया और उसे व शरीफ का किडनैप करके ले गया।

श्रीराम व उसके साथियों ने उसे रुपए नहीं देने पर बलात्कार के झूठे केस में फंसाकर फिर से जेल भेजने की धमकी दी। परिजनों ने किडनैपिंग की सूचना पुलिस को कर दी तो तुरंत सभी जगह पुलिस ने नाकाबंदी करवा दी। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में किडनैपर्स की कार को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। थानाधिकारी नरेन्द्र मीणा ने बताया कि आरोपी श्रीराम व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही अपहरण की वजह सामने आ सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+