Rajasthan: बारां में विसर्जन के दौरान भिड़े दो पक्ष, 13 लोग घायल,दो बाइकों में लगाई आग,जानिए पूरा मामला
Rajasthan Ganesh visarjan News baran: राजस्थान में आज अनंत चतुर्दशी के मौके पर गांव से लेकर शहर तक भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बारां जिले में गणेश प्रतिमा के विसर्जन का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से चल रहा था लेकिन थोड़ी ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया।
बारां जिले के सीसवाली थानाक्षेत्र के बड़गांव में अनंत चतुदर्शी के दौरान 2 पक्षों मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया । बच्चों में हुए विवाद के बाद बंजारा और गुर्जर समाज के लोग आपस में भीड़ गए।
दोनों पक्षों की इस लाठी भाटा जंग में करीब 13 जने घायल हो गए, इस दौरान गुस्साई भीड़ ने 2 बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया ।

दरअसल बड़गांव और गणेशपुर की पुलिया पर शाम को गणेश प्रतिमा विसर्जन किया जा रहा था , इसी दौरान किसी लड़की के छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों से भिड़ गए।
बच्चों के बीच हुई इस लड़ाई को देखकर एक समाज के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने बड़गांव में घुसकर दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों ही पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई।
पुलिया पर एक पक्ष के लोग अपनी बाइक छोड़ कर भाग गए तो इन दोनों बाइकों को भी भीड़ ने आग के हवाले कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी शोजीलाल मीणा और थानाधिकारी छोटूलाल भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। वहीं एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
सीसवाली थानाधिकारी छोटूलाल ने बताया कि बड़गांव में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विसर्जन कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान खाड़ी की पुलिया पर मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया । बात बढ़ने पर भीड़ ने बाइक को आग लगा दी।
बारां के सीसवाली में भिड़ गए लोग pic.twitter.com/Aw4nbs0DQf
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 17, 2024
इसी दौरान लाठी डंडों से हमला और पथराव शुरू कर दिया। घटना में एक पक्ष से 9 तथा दूसरे के 4 जने घायल हुए है। घायलों का अंता और सीसवाली के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस की ओर से अस्पताल पहुंचकर घायलों के पर्चा बयान लिए जा रहे है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक बालक के लगने की बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। दोनों पक्षों में पहले से भी रंजिश चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications