राजस्थान में पकड़े गए गब्बर दादा गैंग के दो खतरनाक बदमाश, जानिए किस वारदात को देना चाहते थे अंजाम
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले की कंचनपुर थाना पुलिस ने गांव सूरौठी के जंगलों से गब्बर दादा गैंग के पांच-पांच हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल, जिन्दा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि दो हथियारबंद बदमाश गांव सूरौठी के जंगलों में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने टीम गठित कर जंगलों में घेराबंदी कर बदमाश 23 वर्षीय डब्लू पुत्र मान सिंह गुर्जर निवासी छिंगा का अड्डा अतिराज का पुरा और 20 वर्षीय जज्जोधन पुत्र दीवान सिंह गुर्जर निवासी छिंगा का अड्डा अतिराज का पुरा को पकड़ा है।
कंचनपुर थानाधिकारी हरी सिंह मीणा ने बताया दोनों बदमाश गब्बर दादा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इन पर धौलपुर एसपी की तरफ से पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित था। दोनों बदमाश हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, लूटपाट, धमकी, फिरौती व अपहरण के मामलों में फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों शातिर बदमाशों से पूछताछ शुरू कर दी है। इनसे गब्बर दादा गैंग के शेष सदस्यों के ठिकानों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications