Rajasthan : आंधी ने फिर मचाई तबाही, टीनशेड मजदूर पर गिरने व चलता तांगा पलटने से दो की मौत

धौलपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के जसोल में रामकथा के दौरान पंडाल गिरने से 15 लोगों की मौत के बाद एक बार फिर से तेज अंधड़ ने तबाही मचाई है, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। इस बार की तबाही धौलपुर जिले में मची है, यहां पर तेज अंधड़ के कारण दर्जनों पेड़ और विद्युत खंभे भी धराशायी हो गए।

टीनशेड ने मजदूर की जान

टीनशेड ने मजदूर की जान

बता दें कि धौलपुर जिले में देर शाम आई तेज आंधी के कारण बाड़ी शहर में 26 वर्षीय मजदूर मंगल सिंह पुत्र हरी सिंह जाटव की टीनशेड गिरने से मौत हो गई। मंगल सिंह बाड़ी में सीसी छत डालने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक आंधी आ गई। आंधी आने से पड़ोसी मकान की टीन उड़कर मजदूर के ऊपर गिरी, जिससे मजदूर मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों में मच गया हड़कंप

लोगों में मच गया हड़कंप

हादसे से लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर बाड़ी थाना पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे, जहां लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन लोगों से समझाइश कर मामले को शांत करा कर शव को राजकीय चिकित्सालय के शव गृह में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

तांगा पलटने से मौत

तांगा पलटने से मौत

आंधी से दूसरा हादसा कौलारी थाना क्षेत्र के बसई नवाब खेरागढ़ मार्ग स्थित यूपी सीमा के अंतर्गत हुआ। जहां खैरागढ़ से परचुन का सामान लेकर आ रहे 60 वर्षीय भगवान सिंह पुत्र सुखेराम निवासी खरगपुर की तांगा पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर बसई नवाब पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन मामला यूपी का होने पर खैरागढ़ थाने की पुलिस को घटना से अवगत कराया। खैरागढ़ थाना पुलिस ने मृतक भगवान सिंह का शव कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय के शव गृह में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+