राजस्थान: रात को बहू से गंदी हरकतें कर रहा था ससुर, बेटों ने पिता की हत्या कर लाश खाई में फेंकी

Banswara News, बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ पुलिस थाना इलाके में हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दो दिन तक इसे कोई हादसा मान रहा था, मगर मामले की परत-परत खुली तो न केवल रिश्ते तार-तार होते दिख बल्कि अपनों के हाथ अपनों के खून से रंगे नजर आया।

Two brother Arrested for Father Murder in Banswara Rajasthan

बांसवाड़ा एसपी तेजस्विनी गौतम के अनुसार दो दिन पहले कुशलगढ़ थाना इलाके में भरतगढ़ पुलिया के पास गहरी खाई में एक व्यक्ति की लाश मिली थी, जिसकी शिनाख्त पाड़ला वसूनी निवासी बहादुर के रूप में हुई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में तो यही लगा था कि किसी वाहन से टकर लगने के कारण्ध बहादुर खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई, मगर पुलिस मामले की तह तक गई तो चौंकाने वाला खुलासा।

बहादुर हादसे में नहीं मारा गया, बल्कि खुद उसी के बेटों ने उसकी हत्या कर शव खाई में फेंका था। हत्या के आरोप में बहादुर के बेटे राजेश व रायचंद को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो शुरुआत में दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, मगर फिर सख्ती बरती तो उन्होंने सच उगल दिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बहादुर की अपनी बहू पर गंदी नजर थी। इसलिए उसे मारकर शव खाई में फेंक दिया। हुआ यह था कि 22 अप्रैल को बहादुर घर के बाहर सो रहा था।

उसका विवाहित बड़ा बेटा राजेश घर से थोड़ा दूरी पर रहता है। छोटा बेटा रायचंद पुराने मकान की छत पर सो रहा था। रात करीब दस बजे राजेश की पत्नी के चिल्लाने की आवाज आई। इस पर छत पर सो रहे रायचन्द ने उठकर देखा कि उसका पिता भाभी से छेड़छाड़ कर रहा है। इस पर वह नीचे उतर कर आया और पिता को यह सब करने से रोका, लेकिन वह नहीं माना। तैश में आए रायचन्द पुराने मकान के पूजास्थल से तलवार लेकर आया और पिता पर हमला कर दिया। इससे घबराया बहादुर भागकर अपने भाई कचरा के घर पहुंच गया और वहां खाट पर जाकर सो गया।

इधर, शोर-शराबे पर राजेश भी मौके पर आ गया। घटनाक्रम जानकर वह भी उखड़ गया और लठ निकाल लाया। फिर दोनों भाइयों ने सोए हुए पिता को जान से मार दिया। हत्या के बाद दोनों भाइयों ने लाश को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर चादर में बांधा। फिर भरतगढ़ रोड पर कुशलगढ़ कस्बे से थोड़ा आगे पुरानी पत्थरों की खदान में कट्टे से लाश निकालकर फेंक दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+