इस गांव के युवाओं के बैंक खाते से अचानक होने लगा लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन, और फिर

भरतपुर। पिछले कई माह से जिन बैंक खातों में मुश्किल से हजारों रुपए का ट्रांसजेक्शन हुआ करता था। उन खातों में अचानक से लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन होने लग गया। ऐसा एक साथ कई लोगों के साथ हुआ। उनमें से ज्यादातर बेरोजगार युवा है।

Transactions of Lakhs rupees started suddenly from the bank accounts

पूरी घटना भरतपुर जिले के चिकसाना थाना इलाके की है, जहां नूरपुर, हथकौली, बल्टीगढी गांव के युवाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके बैंक खातों में हाल ही के दिनों में लाखों रुपए का लेनदेन हुआ है जिसकी जानकारी उनको नहीं है।

शिकायतकर्ता देवेश ने बताया कि गांव के ही एक युवक सौरभ ने सबका एटीएम और खाता नंबर मांगा था। सौरभ ने इन लोगों को बताया कि उसकी बहन की शादी है। इसके लिए उसे किसी दलाल से 10 लाख रुपए लेने हैं, जिसको सौरभ ने नेवी में भर्ती होने के लिए दिए थे। इसके बाद उन युवकों के खातों में लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन होने लगा।

करीब सप्ताह के अंदर दो लाख रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक ग्रामीण युवकों के खातों में डाले गए और फिर निकाल भी लिए गए। एक साथ इतने ट्रांजेक्शन के बाद बैंक ने खाताधारकों से इस लेनदेन की जानकारी मांगी। इसके बाद युवकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। भरतपुर जिले की चिकसाना पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया है।

चिकसाना थाना प्रभारी श्रवण पाठक ने बताया कि पुलिस की को अब तक की जांच में इस घटना के पीछे किसी साइबर गैंग का हाथ होने की आशंका है। चिकसाना पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+