Rajasthan Police: ट्रेनी थानेदार राजेश्वरी बिश्नोई का वीडियो वायरल, SI बनने से पहले किया था ये कांड
SI Rajeshwari Bishnoi Viral Video: राजस्थान में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन महिलाएं खेत में एक बुजुर्ग को घसीटते हुए ले जा रही हैं।
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही एक महिला ट्रेनी थानेदार राजेश्वरी बिश्नोई है। हालांकि वनइंडिया हिंदी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

संगीता मांझु बिश्नोई ने शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर संगीता मांझु बिश्नोई ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि वायरल वीडियो एसओजी के गिरफ्त में आई SI राजेश्वरी का वीडियो बताया जा रहा है, जिसमें अपने दादा को घसीटते हुए दिखाई दे रही है। क़रीब 6 साल पहले दादा पर अत्याचार किया। अब इसे एसओजी ने सही जगह पहुंचाया है। अपने-अपने कर्मों की सजा हाथों-हाथ। हे मेरे प्रभु...🙏
यह भी पढ़ें- Rajasthan: इन 6 अभ्यर्थी के साथ हुआ असली वाला मोय-मोय, दूसरी सरकारी नौकरी छोड़ बने थे थानेदार
साल 2017 का है यह वायरल वीडियो
दैनिक भास्कर की पड़ताल के अनुसार वायरल वीडियो जालौर जिले के सांचौर के चितलवाना पुलिस थाना इलाके के गांव हालीवाव का है, जो छह साल पुराने जमीन विवाद से जुड़ा है। साल 2017 के इस वायरल वीडियो में राजेश्वरी बिश्नोई उर्फ राजकी भी दिखाई दे रही है। इसकी पुष्टि एसएचओ इंद्रसिंह ने भी की है।

राजेश्वरी बिश्नोई को बाल सुधार गृह भी भेजा
साल 2017 में हुआ यह था कि राजेश्वरी बिश्नोई, उसकी बहन कविता और मां एलसी देवी ने अपने दादा हेमराज के भाई भीयाराम के साथ जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की थी। तब पुलिस ने राजेश्वरी बिश्नोई व कविता बिश्नोई को पकड़कर बाल सुधार गृह भी भेजा था। फिर कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए राजेश्वरी को साल 2020 में बरी कर दिया था।
राजेश्वरी बिश्नोई SOG गिरफ़्त में क्यों?
राजस्थान एसओजी ने 4 मार्च 2024 को राजस्थान पुलिस अकादमी में सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग ले रहे 14 थानेदारों को गिरफ़्तार किया है। इनमें राजेश्वरी बिश्नोई व एसआई टॉपर नरेश बिशनोई भी शामिल है। इन पर राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक के आरोप हैं। फिलहाल ये ट्रेनी एसआई एसओजी के रिमांड पर हैं।
राजस्थान SOG द्वारा पकड़े गए ट्रेनी SI
1 नरेश बिश्नोई, मालवाड़ा सांचौर, जालौर
2 सुरेश कुमार बिश्नोई, दांता सांचौर, जालौर
3 करणपाल गोदारा, लालेरा, लूणकरणसर
4 विवेक भाम्भू, पूनिया कॉलोनी, चूरू
5 राजेश्वरी विश्नोई, हालीवाव, चितलवाना, जालौर
6 मनोहरलाल बिश्नोई, फागलिया, बाड़मेर
7 प्रेमसुखी बिश्नोई, बीकानेर शहर
8 एकता कुमारी, पूनिया कॉलोनी, चूरू
9 गोपीराम जांगू, सियागों की बेरी, धोरीमन्न्ना
10 श्रवण कुमार बिश्नोई, राणसर खुद बाड़मेर
11 भगवती बिश्नोई, पुनासा, जालौर
12 चंचल बिश्नोई, फिटकासनी, जोधपुर
13 रोहिताश कुमार, भुडा का बास, मलसीसर
14 नारंगी कुमारी, बागोड़ा डूंगरवा, जालौर












Click it and Unblock the Notifications