भरतपुर में गांधीगिरी : व्यापारियों ने चोरों को पकड़कर पहनाई माला, चोर बोले -अब जिंदगी में कभी नहीं करेंगे चोरी

भरतपुर, 30 सितम्‍बर। आमतौर पर राजनेताओं सहित समाज हित में अच्छा काम करने वाले व्यक्तियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया जाता है, लेकिन राजस्‍थान के भरतपुर जिले के कामां कस्बा में अजीब मामला सामने आया है।

bharatpur

यहां व्यापारियों ने एक दुकान में चोरी करते हुए दो चोरों को पकड़ कर उनका स्वागत सत्कार फूल माला पहनाकर किया और उन्हें सम्मान पूर्वक बाइक पर बिठाकर कामां थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।

कामां कस्बक के अंबेडकर चौराहे पर चेतराम की दुकान में चोरी करते हुए व्यापारियों ने दो चोरों को दबोच कर नई मिसाल पेश की और उनसे समझाइश की कि वे चोरी ना करें।

मीडिया से बातचीत में व्यापार महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप अरोड़ा ने बताया कि कस्बा के मुख्‍य बाजार में गत दिनों चोरी करते हुए एक चोर को व्यापारियों ने पकड़ा था। इसके बाद चोर की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया और व्यापारियों के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज किया गया।

अब व्यापारियों ने गुरुवार को कस्बे के अंबेडकर चौराहे पर चेतराम ट्रॉली वाले की दुकान से चोरी करते हुए दो चोरों को पकड़कर स्‍वागत करते हुए गांधीगिरी की मिसाल पेश की है। दोनों चोरों से कामां थाना पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+